Breaking News
विश्व कैंसर दिवस पर, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने, चलाया जनजागरूकता अभियान।
विश्व कैंसर दिवस पर, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने, चलाया जनजागरूकता अभियान।
धामी सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में, 28 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी।
धामी सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में, 28 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी।
डीएम सविन बंसल की संवेदनशील पहल, नारी निकेतन की संवासिनियों को मिला आत्मीयता व स्नेह का अनुभव।
डीएम सविन बंसल की संवेदनशील पहल, नारी निकेतन की संवासिनियों को मिला आत्मीयता व स्नेह का अनुभव।
‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में सभी विद्यालयों की भागीदारी अनिवार्य, डाॅ. धन सिंह रावत।
‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में सभी विद्यालयों की भागीदारी अनिवार्य, डाॅ. धन सिंह रावत।
केन्द्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत-2047 और, आत्मनिर्भर उत्तराखंड का सशक्त रोडमैप, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। 
केन्द्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत-2047 और, आत्मनिर्भर उत्तराखंड का सशक्त रोडमैप, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। 
गढ़वाल और कुमाऊँ में एक-एक, स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन की स्थापना की दिशा में तेजी से कार्य, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
गढ़वाल और कुमाऊँ में एक-एक, स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन की स्थापना की दिशा में तेजी से कार्य, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना के अंतर्गत चल रहे, निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना के अंतर्गत चल रहे, निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण। 
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में, भिक्षावृत्ति के विरुद्ध कार्रवाई दो बालकों का रेस्क्यू।
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में, भिक्षावृत्ति के विरुद्ध कार्रवाई दो बालकों का रेस्क्यू।
गणेश गोदियाल की अध्यक्षता में, कांग्रेस नेताओं की अहम बैठक, 16 फरवरी को लोक भवन घेराव को लेकर हुई चर्चा। 
गणेश गोदियाल की अध्यक्षता में, कांग्रेस नेताओं की अहम बैठक, 16 फरवरी को लोक भवन घेराव को लेकर हुई चर्चा। 

स्मार्ट सिटी देहरादून के विकास के लिए, मेयर के पास कोई विजन नहीं था, नवीन जोशी।

स्मार्ट सिटी देहरादून के विकास के लिए, मेयर के पास कोई विजन नहीं था, नवीन जोशी।

देहरादून :- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व पूर्व राज्य मंत्री नवीन जोशी द्वारा चलाए जा रहे जन संवाद से जन समर्थन कार्यक्रम के तहत आज धर्मपुर में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी देहरादून के विकास के लिए मेयर के पास कोई विजन नहीं था। आज स्मार्ट सिटी के नाम पर पूरे देहरादून की सड़कों को खोद कर रख दिया गया है, जगह-जगह नालियां भरी पड़ी है, सफाई की कोई व्यवस्था नही है, कूड़ा उठान भी निरंतर नहीं हो रहा है। जो स्ट्रीट लाइट रोड पर लगनी चाहिए थी कर्मचारियों के पैसे ना मिलने के कारण वह अपने घर को लेकर चले गए किस प्रकार की व्यवस्था देहरादून के अंदर चल रही है।

नवीन जोशी ने कहा कि अगर देहरादून में कांग्रेस का मेयर बनेगा तो वह एक विजन के साथ देहरादून की जनता से संवाद कर सही दिशा में काम करने का काम करेंगे। आज देहरादून को शिक्षित व पढ़े-लिखे मेयर की आवश्यकता है, जिसके पास देहरादून के विकास के लिए विजन हो और देहरादून शहर का सभी लोगो से बात करके लोगो की आवश्यकता अनुसार स्मार्ट सिटी बनानी चाहिये तभी देहरादून का विकास हो सकता है। जोशी ने कहा कि आज देहरादून में लोगों की समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है, देहरादून को प्रशासको के हवाले कर दिया गया है, वह जनता से नहीं मिल रहे है, जिसका खामियाजा देहरादून की आम जनता को भुगतना पड़ रहा है व विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। इस प्रकार की राजनीति पहली बार देखने को मिली है, जो चुनी हुई जनप्रतिनिधि की जगह प्रशासक बैठाने पर ज़्यादा ज़ोर दे रहे है। और देहरादून का विकास भी नहीं हो पा रहा है, उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में विकास कार्य अवरुद्ध हुए है, कांग्रेस शासन काल में उनके द्वारा रुके हुए कार्यों को अभिलंब शुरू करने का हम काम करेंगे।

इस अवसर पर आशीष नौटियाल, गोपाल सिंह गढ़िया  वीरेंद्र पवार, राम सिंह, प्रवीण, राजेश कुमार, ललित, संजय शर्मा, विवेक सलूजा आदि ने भी अपने रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top