Breaking News
काशीपुर से सड़क मार्ग से खटीमा पहुंचे सीएम धामी, बुलडोजर से भी हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब।
काशीपुर से सड़क मार्ग से खटीमा पहुंचे सीएम धामी, बुलडोजर से भी हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब।
मुख्यमंत्री धामी ने काशीपुर में, मां बाल सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर, प्रदेश के चहुंमुखी विकास और सुख-शांति की कामना की।
मुख्यमंत्री धामी ने काशीपुर में, मां बाल सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर, प्रदेश के चहुंमुखी विकास और सुख-शांति की कामना की।
स्वास्थ्य मंत्री ने ऋषिकेश में राजकीय चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण, कहा लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त।
स्वास्थ्य मंत्री ने ऋषिकेश में राजकीय चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण, कहा लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त।
महेंद्र भट्ट ने की गोचर में दिल्ली, देहरादून, पंतनगर से नियमित उड़ान की मांग।
महेंद्र भट्ट ने की गोचर में दिल्ली, देहरादून, पंतनगर से नियमित उड़ान की मांग।
दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत, मसूरी विधानसभा के मंडल के प्रशिक्षण वर्ग का किया शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत, मसूरी विधानसभा के मंडल के प्रशिक्षण वर्ग का किया शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
चारधाम यात्रा के लिए हरिद्वार-ऋषिकेश में, आज से वाहनों के ग्रीन कार्ड बनने शुरू, इसके बिना नहीं मिलेगी एंट्री।
चारधाम यात्रा के लिए हरिद्वार-ऋषिकेश में, आज से वाहनों के ग्रीन कार्ड बनने शुरू, इसके बिना नहीं मिलेगी एंट्री।
उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह में पहुंचे सीएम धामी, कहा राज्य में स्थापित होंगे दो आधुनिक “साहित्य ग्राम।
उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह में पहुंचे सीएम धामी, कहा राज्य में स्थापित होंगे दो आधुनिक “साहित्य ग्राम।
प्रदेश के नारी निकेतनों में होगी, मनोचिकित्सकों की नियुक्ति, रेखा आर्या।
प्रदेश के नारी निकेतनों में होगी, मनोचिकित्सकों की नियुक्ति, रेखा आर्या।
LPG गैस कालाबाजारी पर जिला प्रशासन सख्त, गैस सिलेंडर की डिलीवरी केवल अनुबंधित वाहनो से ही हो, डीएम सविन बंसल।
LPG गैस कालाबाजारी पर जिला प्रशासन सख्त, गैस सिलेंडर की डिलीवरी केवल अनुबंधित वाहनो से ही हो, डीएम सविन बंसल।

राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को लेकर, ‘एक्शन मोड’ में आईं मंत्री रेखा आर्या, बोलीं किसी प्रकार की कोताही नहीं की जायेगी बर्दाश्त।

राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को लेकर, ‘एक्शन मोड’ में आईं मंत्री रेखा आर्या, बोलीं  किसी प्रकार की कोताही नहीं की जायेगी बर्दाश्त।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी करेंगे राष्ट्रीय खेलों का शुभारम्भ और खेल विश्वविद्यालय व बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज का शिलान्यास, रेखा आर्या।

देहरादून :- गुरुवार को प्रदेश सरकार में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून सचिवालय में 38वें राष्ट्रीय खेलों के मद्देनज़र मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, युवा कल्याण और खेल विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर बैठक की। 

इस बैठक में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई और मंत्री रेखा आर्या की तरफ से अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि खेलों से संबंधित सभी तैयारियां तय समय में पूरी कर ली जाएं और इनमें किसी भी प्रकार की कमी ना छोड़ी जाए।

मंत्री रेखा आर्या के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशानिर्देशों के अनुसार यह तय किया गया कि 28 जनवरी 2025 को यानी राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ के अवसर पर प्रस्तावित स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और लोहाघाट मे बनने वाले गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जाएगा। लिहाजा मंत्री रेखा आर्या की ओर से आज की बैठक में, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की ज़मीन को लेकर सामने आ रही पेचीदगियों को दूर करने के लिए राज्य की मुख्य सचिव, वन विभाग के प्रमुख सचिव और PWD के अधिकारियों को हफ़्ते भर में सभी जटिलताओं को सुलझाने के लिए स्पष्ट रूप से निर्देशित कर दिया गया है। 

बैठक में मंत्री रेखा आर्या ने दोनों ही संस्थान के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया एक हफ्ते में और सुचारू रूप से पूर्ण करने को लेकर पूरी स्पष्टता और सख्ती के साथ अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट के लिए धनराशि भी जल्द से जल्द उपलब्ध हो जाए इस बाबत भी मुख्य सचिव को निर्देशित किया गया है।

इस अवसर पर बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव वन विभाग आर के सुधांशु, विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, निदेशक खेल एवं युवा कल्याण प्रशांत आर्य समते संबंधित विभागों के अन्य आधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top