Breaking News
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।

चारों धामों में श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, डॉ. धन सिंह रावत।

चारों धामों में श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, डॉ. धन सिंह रावत।

हर्षिल में स्वास्थ्य केंद्र व विद्यालयों का किया निरीक्षण

संवाद कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक

देहरादून/उत्तरकाशी :- प्रदेश के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गंगोत्री धाम पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का जायज़ा लिया। अपने भ्रमण के दौरान उन्होंने हर्षिल में चिकित्सा ईकाई व विद्यालयों का निरीक्षण किया और विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये। उन्होंने स्थानीय लोगों, तीर्थयात्रियों एवं होटल व्यवसायियों से मुलाकात कर क्षेत्र में उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में भी फ़ीडबैक लिया।

कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने यमुनोत्री धाम के बाद आज गंगोत्री धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायज़ा लिया। उन्होने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हर्षिल, राजकीय ऐलोपैथिक चिकित्सालय गंगोत्री का औचक निरीक्षण कर मेडिकल स्टाफ से उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में जरूरी चिकित्सकीय उपकरण व जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान डॉ रावत ने हर्षिल में मरीजों, तीमारदारों व तीर्थयात्रियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना साथ ही उनसे स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि सरकार का मकसद चारों धामों में तीर्थयात्रियों व स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय।

डॉ रावत ने अपने दौरे के दौरान हर्षिल में राजकीय प्राथमिक विद्यालय तथा राजकीय इंटर कालेज का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दोंनो विद्यालयों में छात्र-छात्राओं से मिलकर कर उनके पठन-पाठन की जानकारी ली और शिक्षकों को विद्यालयों में सकारात्मक शैक्षणिक माहौल बनाने व छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापरक शिक्षा मुहैया कराने के निर्देश दिये। इसके साथ ही डॉ रावत ने भटवाड़ी विकासखंड के बार्सू गाँव पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं को सुना। इसके उपरांत उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को समस्याओं के समाधान हेतु निर्देश दिये। ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने क्षेत्र में एक वेलनेस सेंटर खोलने पर सहमति भी व्यक्त की। भ्रमण के दौरान उत्तरकाशी जनपद के भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र राणा और पूर्व ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी जगमोहन सिंह रावत भी मौजूद रहे।

गंगोत्री धाम में मां गंगा के दर्शन और मंदिर में पूजा-अर्चना

कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने अपनी धर्मपत्नी डॉ दीपा रावत के साथ गंगोत्री धाम पहुंचकर माँ गंगा के दर्शन किये। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर माँ गंगा से प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इसके उपरांत उन्होंने गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों से भेंट कर क्षेत्र के विकास एवं आवश्यकताओं पर चर्चा की। डॉ रावत ने तीर्थयात्रियों के अनुभव को और अधिक बेहतर बनाने हेतु तीर्थपुरोहितों से प्राप्त सुझावों पर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top