Breaking News
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।

20 वर्षीय युवक ने आठवीं की छात्रा को, अपने प्यार में फंसाकर कई बार किया दुष्कर्म। 

20 वर्षीय युवक ने आठवीं की छात्रा को, अपने प्यार में फंसाकर कई बार किया दुष्कर्म। 

युवक को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया।

मां को शक होने पर करायी जांच ,दो महीने की गर्भवती निकली नाबालिग।

देहरादून/हल्द्वानी :- टीपी नगर पुलिस चौकी क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवक ने आठवीं की छात्रा को अपने प्यार में फंसाकर कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक दिल्ली चले गया। मां को जब छात्रा के गर्भवती का पता चला तो वह छात्रा को गर्भपात का दबाव बनाने लगी। छात्रा भागकर दिल्ली चले गई। मां ने कोतवाली में तहरीर दी। उधर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक और छात्रा को हल्द्वानी बुलाया। युवक को टीपी नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा का मेडिकल कराने में गर्भवती होने की पुष्टि हुई। उधर छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार हरिपुर शिवदत्त बरेली रोड निवासी संजय पाल (20) पुत्र रामस्वरूप टीपी नगर चौकी क्षेत्र में अपने रिश्तेदार की चिकन शॉप में काम करता था और यहीं रहता था। वहीं उसके पड़ोस में एक 14 वर्षीय किशोरी अपने परिवार के साथ रहती थी। यहीं दोनों में दोस्ती हो गई। इसी दौरान युवक ने आठवीं की छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाए। उधर छात्रा की मां को दोस्ती की बात पता चल गई। इसलिए मां ने छात्रा का सिम तोड़ दिया और मोबाइल छीन लिया। साथ ही ये बात युवक के रिश्तेदार को भी बताई।

युवक के रिश्तेदार ने दो महीने पूर्व युवक को दिल्ली काम के लिए भेज दिया। इस दौरान भी छात्रा अपने पिता के नंबर से चोरी छिपे युवक से बात करने लगी। उधर मां को शक होने पर मां ने छात्रा की मेडिकल जांच कराई तो जांच में वह दो महीने की गर्भवती निकली। मां ने बेटी से गर्भ गिराने के लिए कहा। इस पर छात्रा भागकर दिल्ली संजय पाल के पास चले गई। उधर मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और युवक को फोन कर दिल्ली से बुलाया। युवक जैसे ही छात्रा के साथ पहुंचा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि छात्रा की मेडिकल जांच में गर्भवती की बात सामने आई है। छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top