Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने पंचमुखी बजरंग बली के सामने झुकाया सिर, किया बजरंग बली का उद्घोष।
मुख्यमंत्री धामी ने पंचमुखी बजरंग बली के सामने झुकाया सिर, किया बजरंग बली का उद्घोष।
धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन।
धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन।
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने, विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी की, कक्षा 12 तक की एकमुश्त 1.62 लाख फीस कराई स्कूल प्रबन्धन के खाते में जमा।  
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने, विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी की, कक्षा 12 तक की एकमुश्त 1.62 लाख फीस कराई स्कूल प्रबन्धन के खाते में जमा।  
शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आउटसोर्स के माध्यम से प्रत्येक विद्यालयों में होंगे तैनात।   
शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आउटसोर्स के माध्यम से प्रत्येक विद्यालयों में होंगे तैनात।  
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर, पिटकुल को किया बैन XEN, ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज।
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर, पिटकुल को किया बैन XEN, ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज।
योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी, रेखा आर्या।
योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी, रेखा आर्या।

निजी लाभ के लिए नगर निगम देहरादून के, निवर्तमान मेयर की उदासीनता और भ्रष्टाचार की, भेंट चढ़ी देहरादून की स्मार्ट सिटी, नवीन जोशी।

निजी लाभ के लिए नगर निगम देहरादून के, निवर्तमान मेयर की उदासीनता और भ्रष्टाचार की, भेंट चढ़ी देहरादून की स्मार्ट सिटी, नवीन जोशी।

देहरादून :- कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी के नेतृत्व में चल रहे जनसंवाद से जनसमर्थन कार्यक्रम के तहत आज धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र  में स्थानीय जनता से आगामी नगर निगम मेयर चुनाव में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में भारी समर्थन की अपील की।

कांग्रेस प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने कहा कि देहरादून नगर निगम के निवर्तमान मेयर अपने पूरे कार्यकाल में जनहित के कार्यों के प्रति उदासीन बने रहे। उनके कार्यकाल में हुए भारी भ्रष्टाचार की कीमत आज देहरादून नगर की जनता को चुकानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि आधे-अधूरे निर्माण कार्य आज जनता के जी का जंजाल बन चुके हैं। सड़कें व नालियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो रखी हैं तथा जरा सी बरसात होने पर गन्दा पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। उन्होंने कहा कि देहरादून नगर निगम के निवर्तमान मेयर ने अपने कार्यकाल में जनसमस्याओं की पूरी तरह अनदेखी की है। सडकें गड्डों में तब्दील हो चुकी हैं, सीवर का गन्दा पानी लोगों के घरों में घुस रहा है, जिससे आने वाले समय में गम्भीर बीमारियों का खतरा बना हुआ है तथा देहरादून महानगर के आम आदमी का जीना दूभर हो चुका है।

नवीन जोशी ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों को आम जनता के सामने रखते हुए आगामी नगर निगम चुनाव में जनता का साथ देने की अपील करते हुए कांग्रेस पार्टी की ओर से जन समस्यास्याओं के त्वरित निवारण का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शासन में देहरादून महानगर में कई सडकों का जाल बिछा, जनहित की योजनाओं पर काम हुआ परन्तु जब से महानगर के नगर निगम की डोर भाजपा ने पकडी है तब से शहर का बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में मेयर एवं निगम बोर्ड बनने पर जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कर देहरादून महानगर को सही मायनों में स्मार्ट सिटी बनाया जायेगा। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से कांग्रेस के साथ जुडने की अपील की।

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता आशीष नौटियाल, गिरिराज किशोर हिंदवान, बबलू धीरज कुमार सहित क्षेत्र के कांग्रेसजन एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top