Breaking News
महाराज ने रामपुर तिराहा कांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि।
महाराज ने रामपुर तिराहा कांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि।
स्किल डेवलपमेंट से युवाओं को मिलेगा ग्लोबल मंच: जापान, जर्मनी और सऊदी अरब में 126 युवाओं को मिला रोजगार।
स्किल डेवलपमेंट से युवाओं को मिलेगा ग्लोबल मंच: जापान, जर्मनी और सऊदी अरब में 126 युवाओं को मिला रोजगार।
मुख्यमंत्री धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ।
मुख्यमंत्री धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ।
मुख्यमंत्री धामी ने अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर, दिव्यांगजन सिविल सर्विस कोचिंग का किया शुभारंभ।
मुख्यमंत्री धामी ने अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर, दिव्यांगजन सिविल सर्विस कोचिंग का किया शुभारंभ।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 21 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 21 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में, फेफड़े की बीमारियों की एडवांस जाॅचों के लिए एडवांस सेवा शुरू।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में, फेफड़े की बीमारियों की एडवांस जाॅचों के लिए एडवांस सेवा शुरू।
मुख्य सचिव ने की यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा, प्रोजेक्ट्स की नियमित मॉनिटरिंग के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने की यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा, प्रोजेक्ट्स की नियमित मॉनिटरिंग के दिए निर्देश।
देहरादून एवं लंढौर कैंट में विकास कार्यों को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक।
देहरादून एवं लंढौर कैंट में विकास कार्यों को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक।
बच्चों का स्वस्थ बचपन ही है प्रदेश के मजबूत भविष्य की नींव, रेखा आर्या।
बच्चों का स्वस्थ बचपन ही है प्रदेश के मजबूत भविष्य की नींव, रेखा आर्या।

सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ का दूसरा दिन, तीन को किया ढेर। 

सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ का दूसरा दिन, तीन को किया ढेर। 

आतंकवादियों ने एक दिन पहले सेना पर किया था हमला

छिपे हुए आतंकवादियों का पता लगाने के लिए हेलीकॉप्टर और ड्रोन किए तैनात।

ऑपरेशन के दौरान गोली लगने से चार वर्षीय बहादुर सेना के कुत्ते फैंटम की हुई मौत।

देहरादून/जम्मू-कश्मीर :- अखनूर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मंगलवार मुठभेड़ का दूसरा दिन है। सुरक्षा बलों ने सभी तीन आतंकवादियों को मार गिराया है। इससे पहले अधिकारियों ने बताया कि जम्मू क्षेत्र के अखनूर सेक्टर के एक गांव में छिपे एक आतंकवादी को मंगलवार सुबह फिर से शुरू हुई मुठभेड़ में मार गिराया गया। सुरक्षा बलों ने इलाके में छिपे आतंकवादियों के खिलाफ अपना अंतिम हमला किया।

आगे जानकारी देते हुए बताया कि अब तक दो आतंकवादी मारे जा चुके हैं और जोगवान गांव में असन मंदिर के पास वन क्षेत्र में छिपे थे। उनके तीसरे सहयोगी को मार गिराने के प्रयास जारी हैं। सोमवार सुबह नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास चल रहे काफिले में शामिल सेना की एंबुलेंस पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। तीन आतंकवादियों में से एक को विशेष बलों और एनएसजी कमांडो ने अभियान शुरू होने के बाद शाम तक ढेर कर दिया था।

अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब सात बजे छिपे आतंकवादियों के खिलाफ अंतिम हमला किया, जिसके बाद फिर से मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि दूसरे आतंकवादी के मारे जाने से पहले एक घंटे से अधिक समय तक दो धमाके हुए और उसके बाद भीषण गोलीबारी हुई।

उन्होंने बताया कि फंसे हुए तीसरे आतंकवादी के साथ भी रुक-रुक कर गोलीबारी जारी रही। ऑपरेशन के दौरान गोली लगने से चार वर्षीय बहादुर सेना के कुत्ते फैंटम की मौत हो गई। पहली बार सेना ने अपने चार बीएमपी-2 पैदल सेना के लड़ाकू वाहनों को निगरानी के लिए लगाया है और हमले वाली जगह के आसपास घेराबंदी को मजबूत किया है। इसके अलावा छिपे हुए आतंकवादियों का पता लगाने के लिए हेलीकॉप्टर और ड्रोन भी तैनात किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top