Breaking News
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।

श्री ओंकारेश्वर मंदिर के जीर्णोद्धार कार्यों का किया निरीक्षण, बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने

श्री ओंकारेश्वर मंदिर के जीर्णोद्धार कार्यों का किया निरीक्षण, बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने

उखीमठ/ रुद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने आज शनिवार सुबह पंच केदार गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमख स्थित कोठा भवन जीर्णोद्धार एवं पुनर्निमाण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने उषा- अनिरूद्ध विवाह मंडप के जीर्णोद्धार कार्य हेतु अविलंब कार्ययोजना बनाने सहित जीर्णोद्धार कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कार्यभार संभालते ही जीर्णशीर्ण हो चुके मंदिर- धर्मशालाओं के जीर्णोंद्धार तथा पुनर्निमाण की पहल की। श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में जर्जर हो चुके कोठा भवन तथा उषा- अनिरूद्ध विवाह मंडप तथा अस्त व्यस्त पड़े परिसर को नया स्वरूप दिये जाने हेतु कार्ययोजना को धरातल पर उतारा। कार्ययोजना के तहत प्रथम फेज में भोग मंडी, भंडार गृह, कीर्तन हाल का निर्माण कार्य चल रहा है। द्वितीय चरण में पौराणिक उषा- अनिरूद्ध विवाह मंडप का जीर्णौद्धार प्रस्तावित है तीसरे चरण में पार्किंग, यात्री सुविधाएं तथा सड़क संपर्क मार्ग का कार्य किया जाना है।

इससे पहले बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय के निर्देशन में तृतीय केदार तुंगनाथ सहित श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी की शीर्ष छतरी का जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण हो चुका है श्री केदारनाथ धाम में आवासीय भवनों तथा भोग मंडी, पुजारी निवास, कर्मचारी निवास कार्य प्रगति पर है। मास्टर प्लान के फलस्वरूप श्री बदरीनाथ में धाम में कर्मचारी- पुजारी निवास, कार्यालय के निर्माण कार्यों में तेजी लायी जा रही है ताकि यात्रा पूर्व व्यवस्थायें सुदृढ़ हो सकेगी। इसके अलावा निष्प्रयोज्य हो चुके विश्राम गृह भवनों का पुनर्निमाण तथा जीर्णोद्धार कार्य किया जा रहा है। आज श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में निर्माण कार्यों के निरीक्षण के दौरान बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, सदस्य वीरेंद्र असवाल, कार्याधिकारी आरसी तिवारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवाण,अवर अभियंता गिरीश रावत, विपिन कुमार,कुलदीप धर्म्वाण तथा निर्माण कार्यों से जुड़े आर्किटैक्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top