Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।

कलस्टर विद्यालय बनाने की योजना उतरी धरातल पर ,30 कलस्टर विद्यालयों का किया शिलान्यास , शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत।

कलस्टर विद्यालय बनाने की योजना उतरी धरातल पर ,30 कलस्टर विद्यालयों का किया शिलान्यास , शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत।

देहरादून:- राज्य सरकार की कलस्टर विद्यालय बनाने की योजना धरातल पर नजर आने लगी है। राज्य सरकार की मंजूरी के बाद शिक्षा विभाग ने सूबे में 30 कलस्टर विद्यालयों के निर्माण के लिये करीब 35 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करते हुये चयनित विद्यालयों को प्रथम किस्त जारी कर दी है। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत के द्वारा आज देहरादून में इन चयनित विद्यालयों का विधिवत शिलान्यास भी किया गया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अजबपुरकलां, देहरादून में विद्यालयी शिक्षा विभाग द्वारा आज उत्कृष्ट कलस्टर विद्यालय शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत ने प्रदेशभर से प्रथम चरण के अंतर्गत चयनित 30 कलस्टर विद्यालयों का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत सूबे की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं गुणवत्तापरक बनाने के उद्देश्य से प्रदेश के करीब 559 राजकीय इंटर कालेजों का कलस्टर विद्यालय के रूप में चयन किया गया है। इन विद्यालयों को अन्य विद्यालयों के लिये रिसोर्स सेंटर व पथ प्रदर्शक विद्यालय के रूप में तैयार करने की योजना है ताकि समीपस्थ विद्यालयों को इनके भौतिक एवं मानवीय संसाधनों का उपयोग करते हुये शिक्षा प्रदान करने में किया जा सके।

डा.रावत ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत चयनित विद्यालयों में कक्षा-कक्ष, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, शौचालय, चाहरदीवारी, पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था, भवनों की विशेष मरम्मत, सौन्दर्यीकरण आदि कार्य करा कर भौतिक संसाधनों से सुदृढ़ एवं सुसज्जित किया जाना है। उन्होंने बताया कि राज्य में प्रथम वर्ष 95 विद्यालयों को योजना से अच्छादित करने का लक्ष्य रखा गया है जिसके सापेक्ष प्रथम चरण में 30 विद्यालयों के निर्माण कार्यों के लिये करीब रू0 35 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करते हुये निर्माण कार्यों का शिलान्यास कर दिया गया है। जिसमें से 23 विद्यालय गढ़वाल मंडल व 07 का शिलान्यास वर्चुअल माध्यम से पिथौरागढ़ जनपद में किया गया। उन्होंने बताया कि अन्य विद्यालयों के लिये भी विभागीय औपचारिकताएं पूर्ण कर शीघ्र कार्य प्रारम्भ कर दिये जायेंगे। आज देहरादून में जिन विद्यालयों का शिलान्यास किय गया उनमें देहरादून जनपद के 06, उत्तरकाशी व रूद्रप्रयाग के 03-03, टिहरी के 02, पौड़ी गढ़वाल के 09 तथा पिथौरागढ़ के 07 विद्यालय शामिल हैं।

इस अवसर पर विधायक रायपुर उमेश शर्मा काऊ, विधायक केदारनाथ शैलारानी रावत, विधायक पुरोला दुर्गेश्वर लाल, विधायक यमुनोत्री संजय डोभाल, महानिदेशक विद्यालय शिक्षा बंशीधर तिवारी, निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट, सीईओ देहरादून डा. प्रदीप रावत, सीईओ पौड़ी दिनेश चन्द्र गौड़, सीईओ टिहरी शिव प्रसाद सेमवाल, राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष राम सिंह चौहान, महासचिव रमेश चन्द्र पैन्यूली, देहरादून जनपद के खण्ड शिक्षा अधिकारी, जीजीआईसी अजबपुरकलां की प्रधानाचार्य नर्मदा राणा, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मदन बिष्ट एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top