Breaking News
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार।
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार।
विधानसभा निर्वाचन 2027 देहरादून के, 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग।
विधानसभा निर्वाचन 2027 देहरादून के, 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में, 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में, 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।

डीएवी कॉलेज छात्र संघ सप्ताह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होने का मिला अवसर, मुझे गर्व है मै भी इसी कॉलेज का छात्र रहा हूं , राजीव महर्षि प्रदेश मीडिया प्रभारी ,उत्तराखंड कांग्रेस

डीएवी कॉलेज छात्र संघ सप्ताह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होने का मिला अवसर, मुझे गर्व है  मै भी इसी कॉलेज का छात्र रहा हूं , राजीव महर्षि प्रदेश मीडिया प्रभारी ,उत्तराखंड कांग्रेस

देहरादून:-शनिवार को देहरादून डीएवी कॉलेज के छात्र संघ सप्ताह में उत्तराखंड कॉंग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर शुभकामनाएं देने के बाद छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि डीएवी कॉलेज का अपना गौरवशाली इतिहास है और यह एक लम्बी विरासत का संवाहक है। मुझे गर्व है कि मैं भी इसी कॉलेज का छात्र रहा हूं, इस लिहाज से आपका बड़ा भाई भी हूं। आज देश जिस दौर से गुजर रहा है, एक संवेदनशील नागरिक होने के नाते मुझे लगता है जितनी चिंता मुझे है। कदाचित आपको उससे कहीं अधिक होगी। मेरा मानना है कि देश की युवा शक्ति ही समाज और देश को नई दिशा देने का सबसे बड़ा औजार है। वह अगर चाहे तो इस देश की सारी रूपरेखा बदल सकता है। अपने हौसले और जज्बे से समाज में फैली विसंगतियों, असमानता, अशिक्षा, बेरोजगारी, महंगाई, अपराध आदि बुराइयों को जड़ से उखाड़ फेंक सकता है। युवा शब्द ही मन में उड़ान और उमंग पैदा करता है। आज जिस उत्सव का मैं भागीदार बन रहा हूं, वह मुझे भी इस कॉलेज के शानदार अतीत की यादें ताजा करने का अवसर है और आपके साथ के कारण मैं वही ऊर्जा, वही जोश और वही उमंग महसूस कर रहा हूं, जो आप में है। युवाओं के सानिध्य का सबसे बड़ा लाभ ही यही है कि हम उम्र को ताक पर रख अपने अंदर युवापन महसूस करते हैं। मुझे इस वजह से भी आपके बीच आकर एक अद्भुत आनंद का अनुभव होता है।

आज की युवा शक्ति कल का भविष्य है। इतिहास साक्षी है कि जब जब युवा उठ खड़ा हुआ है। विश्व में बदलाव आया है। शायद आज की युवा पीढ़ी को अपनी इस शक्ति का अंदाजा नहीं है। आज देश के सामने सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी की है। हमारे पढ़े लिखे बीस करोड़ नौजवान बेरोजगार हैं, उनके हाथ में डिग्री है लेकिन उन्हें काम नहीं मिल रहा है। सरकारी नौकरियों पर ताला पड़ा है। अगर कुछ नौकरियां खुल रही हैं तो पेपर लीक हो जाता है या फिर बंदरबांट हो जाती है जबकि योग्य उम्मीदवार ठगा रह जाता है। इस स्थिति को बदलने की जरूरत है और यह तभी संभव है जब नौजवानों की भृकुटि तनेगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा युवा शब्द ही मन में उड़ान और उमंग पैदा करता है। उम्र का यही वह दौर है जब न केवल उस युवा के बल्कि उसके राष्ट्र का भविष्य तय किया जा सकता है। निसंदेह युवाओं में असीमित क्षमता होती है। आज के भारत को युवा भारत कहा जाता है क्योंकि हमारे देश में असम्भव को संभव में बदलने वाले युवाओं की संख्या सर्वाधिक है। आंकड़े बताते हैं कि भारत की 65 प्रतिशत जनसंख्या 35 वर्ष आयु तक के युवकों की और 25 साल उम्र के नौजवानों की संख्या 50 प्रतिशत से भी अधिक है। ऐसे में यह प्रश्न महत्वपूर्ण है कि युवा शक्ति वरदान है या चुनौती? महत्वपूर्ण इसलिए भी यदि युवा शक्ति का सही दिशा में उपयोग न किया जाए तो इनका जरा सा भी भटकाव राष्ट्र के भविष्य को अनिश्चित कर सकता है।

मैं आज के इस खास मौके पर आह्वान करना चाहूंगा कि आप सब नई चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहें। वक्त आपका इंतजार कर रहा है। दूसरे शब्दों में कहूं तो अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्र आपका आह्वान कर रहा है।
मेरी आपसे अपील रहेगी कि आंखों में उम्मीद के सपने, नयी उड़ान भरता हुआ मन, कुछ कर दिखाने का दमखम और दुनिया को अपनी मुठ्ठी में करने का साहस, हरदम कुछ नया कर गुजरने की चाहत, नित नई-नई चुनौतियों का साम वीना करने तैयार रहना आपकी जिम्मेदारी है और जो एक बार करने की ठान लें तो लाख मुश्किलें भी उसको बदल नहीं सकती।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी,महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी,मुख्य संगठक सेवादल हेमा पुरोहित ,दिवाकर दुबे,राकेश नेगी,विनीत भट्ट बंटू,रितेश छेत्री , डी ए बी कालेज छात्र संघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल,उपाध्यक्ष अनुज शाह,महासचिव सुमित कुमार ,कोषाध्यक्ष जागृति गोसाईं , सह सचिव चंद्रशेखर सहित कॉलेज प्राचार्य श्री सुनील सिंह,सत्यव्रत त्यागी , एम एम सप्पल,अतुल सिंह सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top