Breaking News
महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर, करोड़ो देशवासियों के प्रेरणास्रोत नरेन्द्र मोदी को दी लम्बे कार्यकाल की बधाई, मंत्री खजानदास।
महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर, करोड़ो देशवासियों के प्रेरणास्रोत नरेन्द्र मोदी को दी लम्बे कार्यकाल की बधाई, मंत्री खजानदास।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया, “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान जागरूकता अभियान।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया, “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान जागरूकता अभियान।
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के, महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन।
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के, महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन।
सीएम धामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर, उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।
सीएम धामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर, उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।
उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी, विज्ञान आधारित विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार।
उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी, विज्ञान आधारित विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार।
कैंचीधाम मेले की तैयारियां को लेकर, मुख्य सचिव ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
कैंचीधाम मेले की तैयारियां को लेकर, मुख्य सचिव ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की, ₹ 89 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की, ₹ 89 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
परफ्यूमरी एवं सगन्ध अनुसंधान एवं विकास संस्थान में 11 व 12 जून को दालचीनी विषयक अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार, गणेश जोशी।
परफ्यूमरी एवं सगन्ध अनुसंधान एवं विकास संस्थान में 11 व 12 जून को दालचीनी विषयक अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार, गणेश जोशी।
विश्वविद्यालयों में शुरू होगी ‘विकसित भारत @2047’ मुहिम, डाॅ. धन सिंह रावत। 
विश्वविद्यालयों में शुरू होगी ‘विकसित भारत @2047’ मुहिम, डाॅ. धन सिंह रावत। 

स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन द्वारा मधुमेह जांच व जागरूकता, अभियान का होगा शुभारंभ, स्वस्थ नागरिक-स्वस्थ दून के तहत निःशुल्क चलेगा 6 माह, सचिन गुप्ता।

स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन द्वारा मधुमेह जांच व जागरूकता, अभियान का होगा शुभारंभ, स्वस्थ नागरिक-स्वस्थ दून के तहत निःशुल्क चलेगा 6 माह, सचिन गुप्ता।

देहरादून :- स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए संस्था के संरक्षक सचिन गुप्ता ने बताया कि संस्था पिछले 10 वर्षों से चिकित्सा के क्षेत्र में जनसेवा करती आ रही है इसी क्रम में संस्था 17/11/2024 से प्रारंभ कर आगामी 6 महीनों के लिए देहरादून क्षेत्र में “मधुमेह जागरूकता अभियान” संचालित करने का संकल्प लिया है, जिसमें आम जनों की निशुल्क शुगर एवं HbA1c जांच की जाएगी साथ ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा संगोष्ठियों का आयोजन कर आमजन को मधुमेह से संबंधित जानकारी दी जाएगी और जागरूक किया जाएगा।

इस अवसर पर संस्था के संरक्षक सचिन गुप्ता ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर इस अभियान को 6 महीने से अधिक समय तक भी जारी रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ देहरादून के निर्माण के लिए समाज के सभी वर्गों तक इस अभियान का संदेश पहुंचाना हमारा उद्देश्य है ताकि बीमारियों के प्रसार को रोका जा सके। संस्था के अध्यक्ष आयुष खोलिया ने कहा कि संस्था का प्रयास आम जनता को स्वास्थ्य से संबंधित विषयों के प्रति जागरूक रखने का निरंतर प्रयास रहता है, जो आगे भी जारी रहेगा।

इस अभियान के मुख्य सहयोगी हरिश मित्तल, प्रबंधक, वेगा ज्वेलर्स ने इस मुहिम के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा, युवा सामाजिक कार्यकर्ता सौमित गर्ग, विनायक होम केयर सर्विसेज के प्रबंधक सागर चौधरी, और दीपक जोशी फोटोग्राफी के प्रबंधक दीपक जोशी सहित अन्य सहयोगी भी इस मुहिम को संपूर्ण देहरादून में चलाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top