Breaking News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा और बांदीपोरा में, सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी।

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा और बांदीपोरा में, सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी।

देहरादून/जम्मू कश्मीर :-  कुपवाड़ा जिले के लोलाब के जंगलों में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है। दूसरी ओर, बांदीपोरा जिले के अलूसा के जेत्सुन जंगल क्षेत्र में भी आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हो रही है, जिसमें एक आतंकी मारा गया है। इस मुठभेड़ में सेना और सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए हैं। पुलिस, बांदीपोरा और 26 असम राइफल्स की संयुक्त टीम इस अभियान में शामिल हैं, और सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।

सुरक्षाबलों को चूंटवाड़ी इलाके में आतंकियों के संदिग्ध मूवमेंट की सूचना मिली थी। इसके बाद, बांदीपोरा पुलिस, सीआरपीएफ और 28 असम राइफल्स की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें एक आतंकी मारा गया। गोलीबारी में सेना और सीआरपीएफ के जवान घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऑपरेशन अभी भी जारी है।

इससे पहले रविवार को, श्रीनगर के संडे बाजार में आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया था, जिसमें 12 लोग घायल हो गए थे। आतंकवादियों ने टीआरसी के पास भीड़-भाड़ वाले बाजार में ग्रेनेड फेंका, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी।

आतंकी हमलों की बढ़ती घटनाओं के बीच सुरक्षा बल अपनी रणनीतियों को तेज कर रहे हैं, लेकिन इसने स्थानीय निवासियों, पर्यटकों और व्यापारियों में डर और असुरक्षा का माहौल बना दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top