Breaking News
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा को लेकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा को लेकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।
मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन, सीईओ।
मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन, सीईओ।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 150 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 150 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम, चारधाम के साथ ही अन्य मंदिरों में भी भक्तों की संख्या बढ़ी।
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम, चारधाम के साथ ही अन्य मंदिरों में भी भक्तों की संख्या बढ़ी।
समाधान दिवस में डीएम ने 109 फरियादियों की सुनी समस्याएं, अधिकांश मामलों का मौके पर किया निस्तारण।
समाधान दिवस में डीएम ने 109 फरियादियों की सुनी समस्याएं, अधिकांश मामलों का मौके पर किया निस्तारण।
कुमाऊँ में भी शिक्षा-स्वास्थ्य की नई अलख जगाए एसजीआरआर ग्रुप, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा।
कुमाऊँ में भी शिक्षा-स्वास्थ्य की नई अलख जगाए एसजीआरआर ग्रुप, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों को निःशुल्क बीज किए वितरित, सेब-कीवी बागानों और पॉलीहाउस को बढ़ावा देने के दिए निर्देश।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों को निःशुल्क बीज किए वितरित, सेब-कीवी बागानों और पॉलीहाउस को बढ़ावा देने के दिए निर्देश।
प्रदेश में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं, डाॅ. धन सिंह रावत।
प्रदेश में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं, डाॅ. धन सिंह रावत।

बॉबी पंवार पर ऊर्जा सचिव मीनाक्षी सुंदरम से, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने का लगा आरोप।

बॉबी पंवार पर ऊर्जा सचिव मीनाक्षी सुंदरम से, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने का लगा आरोप।

ऊर्जा सचिव को बाहर देख लेने की दी धमकी 

निजी सचिवों के साथ की धक्का मुक्की 

बॉबी पंवार के खिलाफ दर्ज किया गया मुकदमा 

देहरादून :- बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार पर ऊर्जा सचिव मीनाक्षी सुंदरम से उनके कक्ष में घुसकर अभद्रता करने का आरोप लगा है। आरोप है कि सचिव ने अपने निजी सचिवों को पंवार को बाहर निकालने के लिए कहा तो उसने उनके साथ भी धक्का मुक्की की। उन्हें सचिवालय के बाहर देख लेने की धमकी भी दी। ऊर्जा सचिव के वरिष्ठ निजी सचिव की ओर से एसएसपी को शिकायत की गई है। मामले में कोतवाली शहर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ऊर्जा सचिव के वरिष्ठ निजी सचिव कपिल कुमार ने एसएसपी को बताया कि बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे सचिव मीनाक्षी सुंदरम विश्वकर्मा भवन स्थित अपने कक्ष में बैठे थे। उसी वक्त बॉबी पंवार अपने दो साथियों के साथ मिलने आया। समय मिलने पर सचिव ने तीनों लोगों को अपने कक्ष में बुला लिया। आरोप है कि बॉबी पंवार और उसके दोनों साथी सचिव सुंदरम से दुर्व्यवहार करने लगे। उनसे गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। इस दौरान सचिव ने अपने वरिष्ठ निजी सचिव कपिल कुमार और अपर निजी सचिव अनूप डंगवाल को अंदर बुलाया और तीनों को बाहर भेजने के लिए कहा।

दोनों जब उन्हें बाहर करने लगे तो बॉबी पंवार और उसके साथियों ने धक्का मुक्की शुरू कर दी। उनके साथ मारपीट की और सचिवालय के बाहर देख लेने की धमकी भी दी। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर कोतवाली शहर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top