Breaking News
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच, टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज। 

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच, टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज। 

देहरादून/नई दिल्ली :-  भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज का आज से आगाज होने जा रहा है। सूर्यकुमार यादव की अगुआई में टीम इंडिया की नजर दक्षिण अफ्रीका में एक और टी20 सीरीज जीतने पर होगी। भारत अब तक दक्षिण अफ्रीका में कभी दो या इससे ज्यादा मैचों की द्विपक्षीय टी20 सीरीज नहीं हारा है। पहली बार दोनों टीमों के बीच दक्षिण अफ्रीका में 2018 में तीन मैचों की सीरीज खेली गई थी। तब भारत ने उस सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था। वहीं, 2023 में दो मैचों की टी20 सीरीज 1-1 से बराबर रही थी। टीम इंडिया करीब एक साल बाद दक्षिण अफ्रीका का दौरा कर रही है। सूर्यकुमार की अगुआई में युवा टीम खेलती दिखेगी। विजयकुमार वैशाक और यश दयाल इस सीरीज में डेब्यू कर सकते हैं।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक 27 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। भारत ने 15 और दक्षिण अफ्रीका ने 11 मैच जीते हैं। एक मैच बेनतीजा रहा है। पिछली बार दोनों इसी साल केनसिंगटन ओवल में टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल के दौरान आमने-सामने आए थे। उस मैच को टीम इंडिया ने सात रन से अपने नाम किया था। दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों के मन में अभी भी वह हार चुभती होगी। ऐसे में वह भारतीय टीम से बदला लेने को आतुर होंगे। ऐसे में यह सीरीज और भी दिलचस्प होगी।

कैसा खेलेगी डरबन की पिच?
साउथ अफ्रीका के पास डरबन में अच्छा अनुभव नहीं है। इसी मैदान पर पिछले साल ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें तीन मैचों की टी20 सीरीज में हराया था। अगर बात करें डरबन की पिच की तो यहां पर हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिलता है। यहां पिछले सात टी20 मैचों में औसत पहली पारी का 184 रहा है।

अब तक डरबन के किंग्समीड क्रिकेट ग्राउंड की पिच पर कुल 22 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम को 11 मैचों में जीत मिली है, जबकि 9 मैचों में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम को जीत मिली। 2 मैच बेनतीजा रहे।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 मैच डरबन के किंग्समीड स्टेडियम पर खेला जाएगा।  मुकाबला रात 8:30 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी रात 8 बजे होगा। मैच को  स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर लाइव देख सकते है।  मैच को ऑनलाइन जिओ सिनेमा एप पर देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top