Breaking News
ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री धामी ने लिया तत्काल संज्ञान, अधिकारियों को शीघ्र आवागमन सुचारु करने के दिए निर्देश।
ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री धामी ने लिया तत्काल संज्ञान, अधिकारियों को शीघ्र आवागमन सुचारु करने के दिए निर्देश।
2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर, 10 अगस्त को हर की पौड़ी से, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या निकलेगी 22 किलोमीटर लंबी पैदल कावड़ यात्रा।
2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर, 10 अगस्त को हर की पौड़ी से, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या निकलेगी 22 किलोमीटर लंबी पैदल कावड़ यात्रा।
भाजपा NGO प्रकोष्ठ द्वारा NGO’S समन्वय एवं विकास सम्मेलन का भव्य आयोजन।
भाजपा NGO प्रकोष्ठ द्वारा NGO’S समन्वय एवं विकास सम्मेलन का भव्य आयोजन।
जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यक्रम के दूसरे चरण में 1.34 लाख लोगों की भागीदारी।
जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यक्रम के दूसरे चरण में 1.34 लाख लोगों की भागीदारी।
एमडीडीए की नई पहचान जनता करेगी तय, मैस्कॉट डिज़ाइन पर ₹50 हजार का इनाम।
एमडीडीए की नई पहचान जनता करेगी तय, मैस्कॉट डिज़ाइन पर ₹50 हजार का इनाम।
दायित्वधारी सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण सेतु, जनसमस्याओं के समाधान में निभाएं सक्रिय भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
दायित्वधारी सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण सेतु, जनसमस्याओं के समाधान में निभाएं सक्रिय भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
फिटनेस का मूल मंत्र है खेल के प्रति जागरूकता, रेखा आर्या।
फिटनेस का मूल मंत्र है खेल के प्रति जागरूकता, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल एवं विधायक किशोर उपाध्याय ने की भेंट।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल एवं विधायक किशोर उपाध्याय ने की भेंट।
अगले तीन सप्ताह सिर्फ SIR पर फोकस करें जिलाधिकारी, सीईओ।
अगले तीन सप्ताह सिर्फ SIR पर फोकस करें जिलाधिकारी, सीईओ।

कांग्रेस नेता नवीन जोशी पहुंचे, खिलाड़ियों के बीच, खिलाड़ियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से कराया रूबरू।

कांग्रेस नेता नवीन जोशी पहुंचे, खिलाड़ियों के बीच, खिलाड़ियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से कराया रूबरू।

देहरादून :- प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री व पूर्व राज्य मंत्री नवीन जोशी द्वारा चलाए जा रहे जनसंवाद से जन समर्थन कार्यक्रम के तहत आज परेड ग्राउंड में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में खिलाड़ियों के बीच पहुंचे। खिलाड़ी पिछले काफी लंबे समय से नवीन जोशी को बुला रहे थे।

इस दौरान नवीन जोशी ने खिलाड़ियों से जन संवाद किया। जनसंवाद के दौरान खिलाड़ियों ने जोशी को बताया कि परेड ग्राउंड में लाइट की व्यवस्था नहीं है, और सरकार द्वारा सरकारी कार्यक्रम परेड ग्राउंड के अंदर कराए जाते है, जिस कारण खिलाड़ियों को खेलने में परेशानी होती है, और जो खिलाड़ी आर्मी में पुलिस में या अन्य किसी प्रतिस्पर्धा के लिए तैयारी करते है, तो उनको समस्याओं का सामना करना पड़ता है। क्योंकि सरकार द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम देहरादून के परेड ग्राउंड में ही होते है, जब कार्यक्रम यहां पर होते है, तो खिलाड़ियों के लिए मैदान नहीं बचता और मैदान के किनारे कूड़ा करकट वगैरा पड़ा रहता है जिसका खामियाजा खिलाड़ियों को भुगतना पड़ता है।

खिलाडियों ने जोशी से मांग की कि वह सरकार का ध्यान इस और आकर्षित करें और जो आयोजन खेल के मैदान में आयोजित किए जाते है, उसको शहर के अन्य स्थान पर आयोजित किए जाएं जिससे खिलाड़ी निर्विघ्न अपनी प्रतियोगिताओं के लिए अपनी तैयारी कर सकें। नवीन जोशी ने कहा कि वह उनकी बात को प्रमुखता के साथ उठाएंगे अगर सरकार इस मुद्दे को हल नहीं करती है तो इसके लिए आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे उन्होंने युवा खिलाड़ियों का आह्वान किया कि वह आने वाले मेयर चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करें जिससे देहरादून में खिलाड़ियों की समस्याओं को प्रमुखता के साथ हल किया जा सके और देहरादून का चहुमुखी विकास हो सके। भाजपा सरकार ने कभी भी जनता की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जिसका परिणाम आज देहरादून की आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। जोशी ने कहा कि अगर देहरादून के अंदर कांग्रेस का मेयर बनता है तो वह जन संवाद के दौरान जो समस्याएं उनके संज्ञान में लाई जा रही है उसको प्रमुखता के साथ हल करेंगे।

इस अवसर पर अंकित भट्ट, विनय कुमार, संजय थापा, योगराज, पवन शर्मा, विक्की राज, दिगंबर, धनंजय आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top