Breaking News
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।

वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर की नीलामी का पहला चरण पूरा, इस नंबर पर लगी सबसे मंहगी बोली।

वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर की नीलामी का पहला चरण पूरा, इस नंबर पर लगी सबसे मंहगी बोली।

0002 नंबर के लिए लगी आठ लाख 61 हजार की सबसे मंहगी बोली।

23 रजिस्ट्रेशन नंबरों की हुई नीलामी, नीलामी में ये नंबर रहे टॉप 5 में शामिल।

देहरादून/हल्द्वानी :- परिवहन विभाग ने यूके 04 एपी सीरीज के लिए वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर की नीलामी का पहला चरण रविवार को पूरा कर लिया। तीन दिन तक चली प्रक्रिया में रविवार तक 23 रजिस्ट्रेशन नंबरों की नीलामी हुई। इस दौरान आठ लाख 61 हजार की सबसे मंहगी बोली 0002 नंबर के लिए लगी। दूसरी मंहगी बोली 9999 नंबर के लिए दो लाख 30 हजार पर खत्म हुई। वहीं 0001 और 0005 नंबर के आवंटन में तकनीकी समस्या आई। इस कारण इन दोनों नंबरों की बोली होल्ड कर दी गई।

विभाग ने शुक्रवार को नई सीरीज के लिए ऑनलाइन नीलामी शुरू की थी। इसमें वीआईपी नंबर लेने वालों ने खूब उत्साह से भाग लिया। सबकी निगाहें 0001 नंबर पर थीं, मगर वह होल्ड होने के कारण 0002 नंबर ने फिलहाल सबसे बड़ी नीलामी का खिताब जीत लिया। रविवार को 23 रजिस्ट्रेशन नंबरों की नीलामी हुई, इसी में 0002 नंबर ने सर्वोच्च स्थान बनाया। इसके नंबर के लिए नीलामी 25 हजार रुपये से शुरू हुई थी। सबसे कम बोली वीआईपी नंबरों में से 9000 नंबर और 0777 नंबर पर 10,000 रुपये की रही। सीरीज का अगला चरण 15 नवंबर को शुरू होगा।

नीलामी में ये नंबर रहे टॉप 5 में शामिल-

  • यूके 04 एपी 0002 8,61,000 रुपये
  • यूके 04 एपी 9999 2,30,000 रुपये
  • यूके 04 एपी 0006 1,22,000 रुपये
  • यूके 04 एपी 0005 1,00,000 रुपये
  • यूके 04 एपी 7777 75,000 रुपये

नीलामी के दौरान 0001 और 0005 की नीलामी रुक गई। नीलामी का समय खत्म होने से छह मिनट पहले ही आवेदकों की लैपटॉप की स्क्रीन पर लिखकर आने लगा- ‘अब बोली नहीं बढ़ाई जा सकती’। तब तक 0001 की बोली 4,86,000 रुपये और 0005 नंबर की बोली एक लाख रुपये तक पहुंची थी। लोगों ने परिवहन विभाग से शिकायत की। इसके बाद दोनों नंबर होल्ड किया जाना बता दिया गया। अनुमान लगाया जा रहा था कि 0001 नंबर की बोली 10 लाख रुपये तक जा सकती थी।

नीलामी के दौरान दो रजिस्ट्रेशन नंबरों के आवंटन में समस्या आ गई। इन नंबरों की नीलामी होल्ड कर दी गई है। एनआईसी दिल्ली को इसकी जानकारी दी गई है। अगर किसी आवेदक के पास इन नंबरों के सफल बोलीदाता के रूप में दिख रहा है तो वह ऑनलाइन शेष रुपये जमा न करें, अभी ये नंबर किसी को नहीं दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top