Breaking News
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल एवं विधायक किशोर उपाध्याय ने की भेंट।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल एवं विधायक किशोर उपाध्याय ने की भेंट।
अगले तीन सप्ताह सिर्फ SIR पर फोकस करें जिलाधिकारी, सीईओ।
अगले तीन सप्ताह सिर्फ SIR पर फोकस करें जिलाधिकारी, सीईओ।
डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और कैबिनेट मंत्री खजान दास ने किया लोकार्पण।
डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और कैबिनेट मंत्री खजान दास ने किया लोकार्पण।
प्रकृति और आधुनिकता का अनूठा संगम बनेगा राष्ट्रपति उद्यान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
प्रकृति और आधुनिकता का अनूठा संगम बनेगा राष्ट्रपति उद्यान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी।
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी।
राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए, अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन।
राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए, अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन।
4 अगस्त तक बढ़ी बोर्ड परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की तिथि, सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जारी किये निर्देश।
4 अगस्त तक बढ़ी बोर्ड परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की तिथि, सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जारी किये निर्देश।
थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम में, मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनजाति समाज की समस्याएं।
थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम में, मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनजाति समाज की समस्याएं।
IGNFA में 2024 बैच के भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह में, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा, 2047 में विकसित भारत का नेतृत्व करेंगे युवा अधिकारी।
IGNFA में 2024 बैच के भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह में, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा, 2047 में विकसित भारत का नेतृत्व करेंगे युवा अधिकारी।

मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, जिरीबाम में मुठभेड़ के दौरान 11 उग्रवादी ढेर।

मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, जिरीबाम में मुठभेड़ के दौरान 11 उग्रवादी ढेर।

देहरादून/मणिपुर :-  जिरीबाम जिले में सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने एक मुठभेड़ में 11 उग्रवादियों को मार गिराया। इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उग्रवादियों ने जिरीबाम के बोरोबेकरा स्थित सीआरपीएफ कैंप पर हमला किया था, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी कार्रवाई की और मुठभेड़ में 11 उग्रवादियों को ढेर कर दिया गया।

राहत शिविर पर हमला करने की फिराक में थे उग्रवादी

बोरोबेकरा में सीआरपीएफ कैंप के पास विस्थापितों के लिए एक राहत शिविर भी स्थित है। सूत्रों के मुताबिक, उग्रवादी शिविर को भी निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। उन्होंने पहले सीआरपीएफ कैंप पर हमला किया और इसके बाद राहत शिविर पर हमला करने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन, सुरक्षाबलों की तत्परता से मुठभेड़ में इन हमलावरों को रोका गया और 11 उग्रवादी मारे गए।

उग्रवादियों ने कई घरों में लगाई आग

सूत्रों का कहना है कि उग्रवादियों ने बोरोबेकरा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत जकुराधोर इलाके में तीन से चार घरों को भी आग के हवाले कर दिया था। घटना के बाद से इस पुलिस स्टेशन पर सीआरपीएफ, असम राइफल्स और राज्य बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है।

इंफाल में गोलीबारी और बम हमले का दौर जारी

इससे पहले रविवार को इंफाल पूर्व जिले के लामलई विधानसभा क्षेत्र में हथियारबंद लोगों ने गोलीबारी और बम से हमले किए। सुरक्षा बलों द्वारा जवाबी कार्रवाई में इलाके में भीषण गोलीबारी हुई। इन घटनाओं के कारण किसानों में डर का माहौल है और वे अपने खेतों की देखभाल नहीं कर पा रहे हैं। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top