Breaking News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, भारत ने विश्व में बनाई मजबूत पहचान, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, भारत ने विश्व में बनाई मजबूत पहचान, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी।
डीएम आशीष चौहान ने की आपदा तैयारी एवं, मानसून पूर्व व्यवस्थाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश। 
डीएम आशीष चौहान ने की आपदा तैयारी एवं, मानसून पूर्व व्यवस्थाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश। 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, विधायक अरविंद पांडेय के आवास पहुंचकर परिजनों से की भेंट।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, विधायक अरविंद पांडेय के आवास पहुंचकर परिजनों से की भेंट।
सीएम पुष्कर धामी ने गदरपुर में, अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा।
सीएम पुष्कर धामी ने गदरपुर में, अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा।
प्रभारी मंत्री गणेश जोशी पहुंचे जनता के बीच, जखोली में जनकल्याण शिविर में सुनीं क्षेत्रीय समस्याएं, मौके पर किया निस्तारण।
प्रभारी मंत्री गणेश जोशी पहुंचे जनता के बीच, जखोली में जनकल्याण शिविर में सुनीं क्षेत्रीय समस्याएं, मौके पर किया निस्तारण।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग का किया  शुभारंभ, गांव वासी बोले दशकों पुराना सपना हुआ साकार।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग का किया  शुभारंभ, गांव वासी बोले दशकों पुराना सपना हुआ साकार।
मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील, डीएम आशीष चौहान ने रवाना किए जागरूकता रथ।
मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील, डीएम आशीष चौहान ने रवाना किए जागरूकता रथ।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामई उपस्थिति में, आईएमए की पासिंग आउट परेड सम्पन्न।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामई उपस्थिति में, आईएमए की पासिंग आउट परेड सम्पन्न।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दिवंगत निशानेबाज, जसपाल राणा के आवास पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दिवंगत निशानेबाज, जसपाल राणा के आवास पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना।

ऋतु खण्डूडी भूषण ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में की भेंट, उत्तराखंड के लोकपर्व इगास बग्वाल, की दी शुभकामनाएं।

ऋतु खण्डूडी भूषण ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में की भेंट, उत्तराखंड के लोकपर्व इगास बग्वाल, की दी शुभकामनाएं।

देहरादून/लखनऊ :-  इगास बग्वाल के शुभ अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थित आवास पर मुलाकात की और उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकपर्व इगास बग्वाल की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

भेंट के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने उत्तराखंड की ऐपण कला से बनी शॉल योगी आदित्यनाथ जी को भेंट की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर उत्तराखंड के पौड़ी जिले स्थित अपने पैतृक गांव पंचुर के बारे में जानकारी ली। इसके बाद ऋतु खण्डूडी भूषण ने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को कोटद्वार में चल रहे विकास कार्यों से अवगत कराया साथ ही उन्हें अपने विधानसभा क्षेत्र में भविष्य के विकास योजनाओं की भी जानकारी दी। दोनों नेताओं के बीच यह वार्ता उत्तराखंड (विशेष तौर पर कोटद्वार) और उत्तर प्रदेश के बीच समन्वय बढ़ाने और आपसी सहयोग के उद्देश्य से भी हुई।

लखनऊ में पत्रकारों द्वारा पूछे सवाल के जवाब में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सदैव हमें उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित और सहेजने की प्रेरणा प्रदान करते हैं। उनका नेतृत्व न केवल हमें अपनी सांस्कृतिक पहचान को गर्व से आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करता है कि आने वाली पीढ़ियां इस धरोहर को संजोए और उसे दुनिया भर में सम्मानित करें। उनके दृष्टिकोण ने हमें यह समझने का अवसर दिया है कि सांस्कृतिक विविधता और परंपराएं हमारी अस्मिता का अभिन्न हिस्सा हैं, जिनका संरक्षण हर नागरिक का कर्तव्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top