Breaking News
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।

झूठी अफवाह फैलाकर केदारनाथ धाम पर, बेवजह राजनीति कर रही है कांग्रेस, सतपाल महाराज।

झूठी अफवाह फैलाकर केदारनाथ धाम पर, बेवजह राजनीति कर रही है कांग्रेस, सतपाल महाराज।

आशा नौटियाल के समर्थन में कालीमठ, बेडुला, ब्यूंखी में नुक्कड़ सभा में महाराज का कांग्रेस पर हमला।

देहरादून/ऊखीमठ :- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है तथा पूरे विश्व में भारत पुनः विश्व गुरु बनने की राह पर अग्रसर हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा में प्रति वर्ष इजाफा हो रहा है। प्रदेश सरकार की मंशा है आने वाले वाले समय में यात्रा प्राधिकरण का गठन कर चारों धामों की यात्रा सहित अन्य धामों, कावड़ यात्रा, नन्दा देवी राजजात यात्रा, कार्तिक स्वामी यात्रा का संचालन यात्रा प्राधिकरण के अन्तर्गत हो जिससे हर वर्ग को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें।

प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के समर्थन में कालीमठ, बेडुला और ब्यूंखी में आयोजित नुक्कड़ सभा एवं जनसंपर्क अभियान के दौरान कही। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार विकास के नित नये कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में क्षेत्रीय जनता से भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील करते हुए कालीमठ घाटी के कालीमठ, बेडूला, जग्गी बगवान, कुणजेठी, ब्यूखी सहित विभिन्न गांवों में जनसम्पर्क करते हुए कहा कि यह क्षेत्र प्राचीन काल से आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं पौराणिक आस्था का केन्द्र रहा है, इसलिए इस माटी को भगवती काली की तपस्थली के रूप में जाना जाता है। 

महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीर्थाटन, पर्यटन व्यवसाय में निरन्तर वृद्धि हो रही है तथा आलवेदर रोड़ के निर्माण से चार धाम यात्रा में प्रति वर्ष इजाफा हो रहा है। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है तथा वर्ष 2027 में रेलवे लाइन का निर्माण कार्य पूरा होने पर ऋर्षिकेश-सोनप्रयाग का सफर मात्र 6 घन्टे में तय किया जा सकेगा। महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आयुष्मान योजना, किसान सम्मान निधि योजना, उज्ज्वला योजना सहित दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है जिसका लाभ हर वर्ग को मिल रहा है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष झूठी अफवाह फैला रहा है तथा केदारनाथ धाम पर बेवजह राजनीति करने पर तुला है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में फैली हर समस्या के निराकरण के लिए उपचुनाव की आचार संहिता के बाद पहल की जायेगी। इस अवसर पर बेडूला, जग्गी बगवान के ग्रामीणों ने काली शिला तक मोटर मार्ग निर्माण तथा जग्गी बगवान गाँव के अन्य तोकों को यातायात से जोड़ने तथा ब्यूखी के ग्रामीणों ने ब्यूखी गाँव को पर्यटन रूप में विकसित करने तथा कुणजेठी – ब्यूखी मोटर पर अधूरे निर्माण कार्यों को पूरा करने की भी मांग की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने सतपाल महाराज का जगह जगह फूल मालाओं से भव्य स्वागत भी किया।

इस मौके पर राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भटट्, भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, पूर्व प्रमुख फते सिंह रावत, प्रधान प्रदीप राणा, दिव्या राणा, गजपाल सिंह राणा, सुदर्शन राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रदीप राणा, राकेश राणा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रदीप राणा, मण्डल महामंत्री दिनेश सत्कारी, राम सिंह रावत, शिव सिंह नेगी, रवीन्द्र राणा, मनोज नेगी, कुवर कनेरी, इन्द्र सिंह चौहान, कुवर सिंह राणा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top