Breaking News
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।

मंत्री गणेश जोशी बोले- पूर्व सैनिकों का संपूर्ण समर्थन भाजपा के साथ, केदारनाथ उप चुनाव में आशा नौटियाल की बड़े अंतर से, जीत में पूर्व सैनिकों की होगी अहम भूमिका।

मंत्री गणेश जोशी बोले- पूर्व सैनिकों का संपूर्ण समर्थन भाजपा के साथ, केदारनाथ उप चुनाव में आशा नौटियाल की बड़े अंतर से, जीत में पूर्व सैनिकों की होगी अहम भूमिका।

केदारघाटी के पूर्व सैनिकों और वीर नारियों ने एक स्वर में भाजपा के पक्ष में मतदान की भरी हामी, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून/रुद्रप्रयाग :- सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के दृष्टिगत आज अगस्त्यमुनि सौडी में अस्थाई चुनावी कार्यालय में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के समर्थन में आयोजित पूर्व सैनिक एवं अर्द्धसैनिक सम्मेलन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग कर विभिन्न सैनिक संगठनों से पहुंचे पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं व वीर नारियों को सम्बोधित किया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में पूर्व सैनिक और वीर नारियां भी उपस्थित रही।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिकों और वीर नारियों से केदारनाथ विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जिसपर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे पूर्व सैनिकों और वीर नारियों ने भाजपा के पक्ष में मतदान की हामी भरी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सैनिक सेवानिवृत कैप्टन हरि सिंह द्वारा की गई। इस दौरान पूर्व सैनिकों द्वारा सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का फूल मालाओं से भव्य स्वागत भी किया गया।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारी सेना के शौर्य एवं पराक्रम का इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड वीरभूमि भी है, यहां से प्रत्येक परिवार सैनिक पृष्ठभूमि से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि हमें भारतीय सेना पर गर्व है, जिनकी वजह से हम सुरक्षित है।सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह सैनिक बाहुल्य क्षेत्र है और केदारनाथ के प्रति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अपार स्नेह किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमेशा सेना का मनोबल बढ़ाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि दीपावली, होली और अन्य कोई भी विशिष्ट दिन होता है तो वह सेना के बीच में जाकर उनके साथ मनाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वन रैंक वन पेंशन से सैनिकों का मनोबल बढ़ाने का काम किया है।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक सैनिक पुत्र है, वह खुद भी एक पूर्व सैनिक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस केदारनाथ की पावन धरती से कहा कि था 21वीं सदी का तीसरा दशक को उत्तराखण्ड का दशक है, और इस दिशा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सैनिकों के उत्थान और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर उनको लाभान्वित किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित जन समूह से केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील भी की। इस दौरान विधायक भरत चौधरी ने भी संबोधित किया और भाजपा के पक्ष में वोट की अपील की।

इस अवसर पर रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी, जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, चुनाव प्रभारी आदित्य कोठरी, भाजपा नेता सेवानिवृत कर्नल अजय कोठियाल, सेवानिवृत कैप्टन हरि सिंह, कार्यक्रम संयोजक पूर्व सैनिक प्रेम सिंह, भाजपा वरिष्ठ नेता दान सिंह रावत, सैनिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक शमशेर बिष्ट सहित बड़ी संख्य में पूर्व सैनिक और वीर नारियां भी उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top