Breaking News
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।

सरकार होम स्टे योजना को बढ़ावा देकर, युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ रही है, महाराज।

सरकार होम स्टे योजना को बढ़ावा देकर, युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ रही है, महाराज।

मदमहेश्वर घाटी के रासी, उनियाणा, राऊलैक, मनसूना सहित विभिन्न गांवों में किया जनसम्पर्क।

देहरादून/ऊखीमठ :- भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने केदारनाथ विधानसभा के उपचुनाव में ऊखीमठ मण्डल के अन्तर्गत मदमहेश्वर घाटी के विभिन्न गांवों में नुक्कड़ सभायें व जन सम्पर्क कर भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के पक्ष में मतदान की अपील की।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को भी केदारनाथ विधानसभा के उपचुनाव में ऊखीमठ मण्डल के अन्तर्गत मदमहेश्वर घाटी के विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए नुक्कड़ सभायें व जन सम्पर्क के माध्यम से भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के पक्ष में क्षेत्रीय जनता से मतदान की अपील की। उन्होंने मदमहेश्वर घाटी के रासी, उनियाणा, राऊलैक, मनसूना सहित विभिन्न गांवों में जनसम्पर्क करते हुए क्षेत्रीय जनता का आह्वान करते हुए कहा कि मदमहेश्वर घाटी द्वितीय भगवान मदमहेश्वर, हिमालय में विराजमान मनणामाई व भगवती राकेश्वरी की तपस्थली होने के कारण घाटी की विशिष्ट पहचान है तथा मदमहेश्वर घाटी में तीर्थाटन, पर्यटन की अपार सम्भावनायें हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केदारनाथ धाम का चहुमुखी विकास हो रहा है तथा प्रतिवर्ष चारधाम यात्रा में इजाफा हो रहा है। आगामी यात्रा शुरू होने से पूर्व यात्रा के सफल संचालन के लिए यात्रा पर निर्भर हर वर्ग के सुझाव लिये जायेगे तथा स्थानीय सुझावों पर यात्रा संचालन की कार्य योजना तैयार की जायेगी।

भाजपा नेता और प्रदेश के कैबिनेट महाराज ने मंत्री कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में ऋर्षिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन का निर्माण कार्य 2027 तक पूर्ण हो जायेगा तथा कन्या कुमारी से लेकर कर्णप्रयाग तक का सफर सुगम होने से चार धाम यात्रा में और वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि आगामी यात्रा सीजन से पूर्व द्वितीय केदार मदमहेश्वर धाम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा तथा मदमहेश्वर धाम व मनणामाई तीर्थ को पर्यटन मानचित्र पर अंकित करने की सामूहिक पहल की जायेगी। मदमहेश्वर घाटी के विभिन्न गांवों में होम स्टे योजना से दर्जनों युवा आत्मनिर्भर हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद अन्य गांवों में भी हमारी सरकार होम स्टे योजना को बढ़ावा देकर युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने तथा स्थानीय उत्पादों को बढावा देने का प्रयास करेगी।

वरिष्ठ भाजपा नेता महाराज ने कहा कि मदमहेश्वर यात्रा के आधार शिविर बनातोली में पुल का निर्माण आचार संहिता के बाद शीध्र किया जायेगा तथा मदमहेश्वर घाटी में फैली हर समस्या के निराकार की पहल की जायेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है तथा प्रदेश सरकार हर योजना का लाभ अन्तिम गाँव तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि विपक्ष मिथ्या प्रचार कर रही है। इससे कभी भी क्षेत्र का हित नहीं हो सकता है। इस मौके पर ग्रामीणों ने मनणामाई तीर्थ में मदानी नदी पर पुल निर्माण, राकेश्वरी मन्दिर में सभा मण्डप निर्माण, बुरुवा-मालदी मोटर मार्ग निर्माण, ऊखीमठ-मनसूना-अकतोली मोटर मार्ग को हाट मिक्स करने, मदमहेश्वर धाम को पांचवा धाम घोषित करने की मांग तथा रुद्रप्रयाग-चोपता-पोखरी मोटर मार्ग पर हो रहे डामरीकरण की गुणवत्ता को दरकिनार करने की भी शिकायत की।

इस अवसर पर राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भटट्, प्रधान कुन्ती देवी, महावीर पंवार, कमलेन्द्र नेगी, प्रताप राणा, राजेश्वरी देवी, देवेन्द्र पंवार, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख नर्मदा देवी, जगदीश लाल, गोविन्द पंवार, कुवर सिंह नेगी, भाजपा मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, राकेश धिरवाण, संजय मनवाल, भाजपा मण्डल महामंत्री दलवीर नेगी,बीरेन्द्र असवाल, धीरेन्द्र थपलियाल, प्रकाश रावत, गजपाल बर्त्वाल, परमजीत, शिव सिंह नेगी, महावीर रावत, यशपाल पंवार, नीता देवी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top