Breaking News
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।

कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए, आज हर की पैड़ी पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, मां गंगा को नमन कर लगाई आस्था की डुबकी।

कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए, आज हर की पैड़ी पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, मां गंगा को नमन कर लगाई आस्था की डुबकी।

पुलिस ने यातायात प्लान किया जारी, ऑटो, विक्रम और ई-रिक्शाओं का रहेगा डायवर्जन।

देहरादून/हरिद्वार :- कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए आज शुक्रवार को हर की पैड़ी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मां गंगा को नमन कर श्रद्धालुओं आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व के लिए पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया है। बाहर से आने वाले वाहनों के लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू करते हुए पार्किंग स्थल तय कर दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने प्लान का सख्ती से पालन कराते हुए यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। एसपी यातायात पंकज गैरोला ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात 12 बजे से स्नान संपन्न होने तक शहरी क्षेत्र में सभी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

  • दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर से स्नान के लिए हरिद्वार आने वाले वाहन नारसन, मंगलौर, कोर कॉलेज, ख्याति ढाबा, गुरुकुल कांगड़ी, शंकराचार्य चौक होते हुए अलकनन्दा, दीनदयाल, पंतद्वीप, चमकादड़ टापू पार्किंग में भेजे जाएंगे।
  • दबाव बढ़ने पर नारसन, मंगलौर, कोर काॅलेज, ख्याति ढाबा, गुरुकुल कांगड़ी, सर्विस लेन, सिंहद्वार, देशरक्षक तिराहा, बूढ़ीमाता, श्रीयंत्र पुलिया से बैरागी कैम्प पार्किंग में भेजे जाएंगे।
  • अत्यधिक दबाव बढ़ने पर नारसन, मंगलौर, नगला इमरती अंडरपास, लंढौरा, लक्सर, सुल्तानपुर, फेरूपुर, एसएम तिराहा से श्रीयंत्र पुलिया से बैरागी कैम्प पार्किंग भेजा जाएगा।
  • पंजाब-हरियाणा से आने वाले सहारनपुर, मण्डावर, भगवानपुर, सालियर, बिजौली चौक, एनएच 344 होते हुए नगला इमरती, कोर काॅलेज, बहादराबाद बाईपास, हरिलोक तिराहा, गुरुकुल कांगड़ी, होते हुए अलकनंदा, दीनदयाल, पंतद्वीप, चमगादड़ टापू में भेजे जाएंगे। वाहनों का दबाव बढ़ने पर सभी वाहनों को बैरागी कैंप पार्किंग में पार्क कराया जाएगा।
  • नजीबाबाद से छोटे वाहन चिड़ियापुर, श्यामपुर, चंडी चौकी से होते हुए दीनदयाल, पंतद्वीप, चमगादड़ टापू पार्किंग में आएंगे। दबाव बढने पर सभी वाहनों को 4.2 से डायवर्ट कर गौरीशंकर-नीलधारा पार्किंग में पार्क कराया जाएगा।
  • देहरादून, ऋषिकेश आने वाले वाहनों को नेपाली फार्म, रायवाला, दूधाधारी तिराहा से मोतीचूर पार्किंग में भेजा जाएगा।
  • सिडकुल, शिवालिक नगर की तरफ से आने वाले वाहन शिवालिक नगर चौक, भगत सिंह चौक, रानीपुर मोड़, प्रेमनगर आश्रम चौक से सर्विस लेन भेजते हुए ऋषिकुल मैदान पार्किंग में भेजे जाएंगे।
  • दिल्ली की तरफ से आने वाली सभी पर्यटक बसों, ट्रैक्टर ट्रालियों को ऋषिकुल मैदान, सेफ पार्किंग हरिराम इंटर कॉलेज में पार्क किया जाएगा।
  • नजीबाबाद से हरिद्वार आने वाले हल्के वाहन और बसों को रोडवेज बस अड्डा गौरी शंकर पार्किंग में भेजा जाएगा।
  • नजीबाबाद से देहरादून जाने वाले हल्के वाहनों, बसों को 4.2 से गौरी शंकर, हनुमान चौक, दक्षिण काली तिराहा, भीमगोडा बैराज, हाईवे, चंडीघाट चौक अंडर पास से यू.टर्न लेकर देहरादून की तरफ जाएंगे।
  • नजीबाबाद से हरिद्वार जाने वाले वाहनों हल्के वाहन, बसों को 4.2 से गौरी शंकर, हनुमान चौक, दक्षिण काली तिराहा, भीमगोडा बैराज, हाईवे में बाएं होते हुए फ्लाईओवर के ऊपर हरिद्वार शहर की तरफ जाएंगे।
  • नजीबाबाद से हरिद्वार आने वाले भारी वाहनों में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी मंडावली से डायवर्ट होकर बालावाली पुल से होते हुए लक्सर से पथरी से सिंहद्वार होते हुए जा सकेंगें। मीरापुर मुजफ्फरनगर होते हुए आ सकेंगे।
ऑटो, विक्रम और ई-रिक्शाओं का रहेगा डायवर्जन
  • देहरादून, ऋषिकेश की तरफ से आने वाले ऑटो, विक्रम को जयराम मोड़ से यू-टर्न कर वापस भेजा जाएगा।
  • ज्वालापुर से आने वाले ऑटो, विक्रम, ई-रिक्शा शिवमूर्ति तिराहा से तुलसी चौक से देवपुरा तिराहे से वापस जाएंगे।
  • जगजीतपुर से आने वाले ऑटो, विक्रम व ई-रिक्शा सिंहद्वार से वापस जाएंगे।
  • कनखल से आने वाले ऑटो, विक्रम, ई-रिक्शा तुलसी चैक से वापस जाएंगे।
  • बीएचईएल की तरफ से आने वाले भगत सिंह चौक होते हुए टिबडी फाटक, पुराना रानीपुर मोड़ से ऋषिकुल तिराहा अंदर से वापस जाएंगे।
  • हिलबाईपास से आने वाले बिल्केशर तिराहे से वापस जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top