Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

गुरू नानक जयंती के अवसर पर, गुरूद्वारे में मत्था टेक कर प्रदेशवासियों की, खुशहाली के लिए प्रार्थना की, लालचंद शर्मा।

गुरू नानक जयंती के अवसर पर, गुरूद्वारे में मत्था टेक कर प्रदेशवासियों की, खुशहाली के लिए प्रार्थना की, लालचंद शर्मा।

देहरादून :- शुक्रवार को कॉंग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा एवं पूर्व विधायक राजकुमार ने गुरू नानक जयंती के अवसर पर रेसकोर्स स्थित गुरूद्वारे में मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की व शुभकामनाएं दी। 

इस दौरान लालचंद शर्मा ने कहा कि गुरू नानक जी का जीवन समाज को एकता, सदभाव और शांति कायम करने के साथ मानवता की मूल सिद्धांतों, करूणा और न्याय की ओर ले जाता है। उनके उद्देश्यों को हम सभी को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। इससे समाज के बेहतर भविष्य का निर्माण होगा।

पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि यह प्रकाश पर्व हमें गुरु नानक देव जी के बताए हुए मार्ग पर चलने तथा उनकी शिक्षाओं को जीवन में आचरण करने का मार्ग दिखाता है। उनकी शिक्षाओं में ‘इक ओंकार सत नाम’ का मूल मंत्र गहन प्रेरणा देने वाला है। उन्होंने कहा कि गुरुनानक देव जी के ज्ञान का प्रकाश आज भी पूरी मानवता को प्रकाशित कर रहा है। गुरू नानक देव जी ने मानवता, वैश्विक बन्धुत्व, एकता और सेवा का संदेश दिया है। गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं समाज को एकता के सूत्र में संजोने का कार्य करने वाली हैं। उनकी शिक्षाओं पर गहराई से विचार करने पर जीवन का सार तत्व मिल जाता है। उन्होंने कहा कि हम सब इस पावन पर्व गुरु महाराज के बताए गए मार्ग और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लें।

इस दौरान वीरेंद्र बिष्ट हिमांशु बिष्ट सहित आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top