Breaking News
श्रीनगर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का करेंगे शुभारम्भ, डाॅ. धन सिंह रावत।   
श्रीनगर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का करेंगे शुभारम्भ, डाॅ. धन सिंह रावत।  
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला, सीएम धामी।
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला, सीएम धामी।
मसूरी विधानसभा क्षेत्र में विधायक खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
मसूरी विधानसभा क्षेत्र में विधायक खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने राजकीय शिशु सदन के बच्चों के साथ, केक काटकर मनाया सीएम धामी का जन्मदिन, बच्चों ने अपने मामा के दीर्घायु जीवन की कामना की।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने राजकीय शिशु सदन के बच्चों के साथ, केक काटकर मनाया सीएम धामी का जन्मदिन, बच्चों ने अपने मामा के दीर्घायु जीवन की कामना की।
सीएम धामी ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन, बच्चों के साथ केक काटकर साझा की खुशियां।
सीएम धामी ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन, बच्चों के साथ केक काटकर साझा की खुशियां।
मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति, सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ।
मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति, सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ।
नशामुक्ति अभियान को गति देने के लिए, शिक्षण संस्थानों में होंगी विशेष कार्यशालाएं, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
नशामुक्ति अभियान को गति देने के लिए, शिक्षण संस्थानों में होंगी विशेष कार्यशालाएं, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद में आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद में आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से मिले, साउथेम्प्टन विश्वविद्यालय, लंदन के छात्र-छात्राएं।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से मिले, साउथेम्प्टन विश्वविद्यालय, लंदन के छात्र-छात्राएं।

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट, बंद होने का कार्यक्रम जारी, 17 नवंबर को बन्द होंगे कपाट।

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट, बंद होने का कार्यक्रम जारी, 17 नवंबर को बन्द होंगे कपाट।

देहरादून/श्री बदरीनाथ धाम :- श्री बदरीनाथ धाम के कपाट कल रविवार 17 नवंबर को रात 9 बजकर 07 मिनट पर शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे।

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने बताया कि शीतकाल हेतु भगवान बदरीविशाल के कपाट बंद होने की प्रक्रिया में रावल अमरनाथ नंबूदरी स्त्री भेष धारणकर माता लक्ष्मी को श्री बदरीनाथ मंदिर गर्भगृह में विराजमान करेंगे इससे कुछ ही समय पहले श्री उद्धव जी एवं श्री कुबेर जी मंदिर परिसर में आ जायेंगे। इसके बाद रात सवा आठ बजे से कपाट बंद की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी तथा घृत कंबल औढाने के बाद निर्धारित समय रात 9 बजकर 07 मिनट पर श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे।तथा 18 नवंबर प्रात:को योग बदरी पांडुकेश्वर को प्रस्थान करेंगे।

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि कल ब्रह्ममुहुर्त 4 बजे मंदिर खुलेगा।पूर्व की भांति साढ़े चार बजे से अभिषेक पूजा होगी तथा दिन का भोग पूर्ववत दिन में लगेगा।तथा मंदिर में दर्शन होते रहेंगे दिन में मंदिर बंद नही रहेगा।

शाम को 6 बजकर 45 मिनट पर शायंकालीन पूजा शुरू होगी उसके 60 मिनट पश्चात अर्थात 7 बजकर 45 मिनट पर रावल माता लक्ष्मी जी को मंदिर परिसर स्थित लक्ष्मी मंदिर से श्री बदरीनाथ मंदिर में प्रवेश करायेंगे । शाम 8 बजकर 10 मिनट पर शयन आरती होगी तथा इसके बाद कपाट बंद की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी।

9 बजे रात्रि तक भगवान बदरीविशाल को माणा महिला मंडल की ओर से तैयार किया गया घृत कंबल औढाया जायेगा।

इसके बाद ठीक 9 बजकर 07 मिनट पर शुभ मुहूर्त में भगवान बदरीविशाल के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top