Breaking News
गणेश गोदियाल का नगर निगम पर तीखा हमला, कहा सत्ता पक्ष के लिए अलग नियम, विपक्ष के लिए अलग।
गणेश गोदियाल का नगर निगम पर तीखा हमला, कहा सत्ता पक्ष के लिए अलग नियम, विपक्ष के लिए अलग।
सीएम, प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में, भाजपा परिवार ने किया अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य अभिनंदन।
सीएम, प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में, भाजपा परिवार ने किया अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य अभिनंदन।
एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की, मेगा शिक्षक चयन प्रक्रिया में दिखा युवाओं का उत्साह।
एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की, मेगा शिक्षक चयन प्रक्रिया में दिखा युवाओं का उत्साह।
मुख्यमंत्री धामी की पहल से पेंशनरों के लिए, जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसान।
मुख्यमंत्री धामी की पहल से पेंशनरों के लिए, जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसान।
एनआईटी श्रीनगर के निर्माण कार्यों में लायें तेजी, डाॅ. धन सिंह रावत।
एनआईटी श्रीनगर के निर्माण कार्यों में लायें तेजी, डाॅ. धन सिंह रावत।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा की।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा की।
सृष्टि की सृजनकर्ता है नारी, रेखा आर्या।
सृष्टि की सृजनकर्ता है नारी, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, ‘सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका’ का किया विमोचन।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, ‘सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका’ का किया विमोचन।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, गजा घण्टाकर्ण महोत्सव का किया भव्य शुभारम्भ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, गजा घण्टाकर्ण महोत्सव का किया भव्य शुभारम्भ।

केदारनाथ विधानसभा में खिलने जा रहा है कमल, विकास कार्यों को समर्पित होगी भाजपा की जीत, मंत्री रेखा आर्या। 

केदारनाथ विधानसभा में खिलने जा रहा है कमल, विकास कार्यों को समर्पित होगी भाजपा की जीत, मंत्री रेखा आर्या। 

कांग्रेस का विकास से कोई मतलब नहीं, जनता के हितों की अनदेखी करती है कांग्रेस- रेखा आर्या।

भाजपा की नीतियां महिलाओं और युवाओं को समर्पित, इन दोनों वर्गों का उत्थान हमारी प्राथमिकता- रेखा आर्या।

देहरादून/गुप्तकाशी :-  केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र का चुनावी पारा दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में आज प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने  जनता के बीच पहुंच कर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार किया और आशा नौटियाल के पक्ष में मतदान की अपील की।

रेखा आर्या ने शनिवार को अपना जनसंपर्क गुप्तकाशी से शुरू किया जहां सबसे पहले उन्होंने बाराही देवी जी के मंदिर और सिद्धपीठ कालीमठ में पूजा-अर्चना कर समूचे प्रदेश की प्रगति व समृद्धि की कामना की। 

पूजा-अर्चना के बाद गुप्तकाशी मंडल के गांव नाला और खड़िया में आयोजित नुक्कड़ सभाओं में बोलते हुए रेखा आर्या ने कहा कि समूचा केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी के विकास कार्यों का सजीव उदाहरण बन कर उभरा है और जनता एक बार फिर से यहां कमल खिला कर अपनी विकास यात्रा को आगे बढ़ाने का निश्चय कर चुकी है। साथ ही कहा कि इस तथ्य से हर कोई परिचित हैं कि कैसे स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ क्षेत्र के विकास को लेकर गंभीर रहते है, और यहां के विकास को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल करते हैं। उन्हीं के पदचिह्नों पर आगे बढ़ते हुए पहले दिवंगत बहन शैलारानी रावत जी ने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र को विकास से सींचा और अब बहन आशा नौटियाल जी उसी यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। 

रेखा आर्या ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी युवाओं और महिलाओं के लिए समर्पित पार्टी है और ये दोनों हमारी वरीयताओं में शामिल हैं। केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की जीत यहां की महिलाओं और युवाओं की जीत होगी। उनके सपनों और उनकी आकांक्षाओं की जीत होगी।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए रेखा आर्या ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा जनता की उपेक्षा की और कभी भी जनता के विकास पर ध्यान नहीं दिया। वो बोलीं कि कांग्रेस ने न तो युवाओं को कभी आगे बढ़ने दिया और न ही महिलाओं को। कांग्रेस ने अनुसूचित जाति वर्ग से भी अन्याय किया और उनके उत्थान की कभी चिंता नहीं की। वो बोलीं कि आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र का बेटा बन कर यहां के हर वर्ग और हर एक गांव के विकास को सुनिश्चित कर रहे हैं।

अपने संबोधन में मंत्री आर्या आगे जोड़ा कि बहन आशा नौटियाल का विधायक बनना एक विजनरी नेता का विधायक बनना होगा जोकि पूरे क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

रेखा आर्या के जन प्रचार के दौरान पूर्व राज्यमंत्री डॉ आशुतोष कीमोठी, बीना बिष्ट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख ममता नौटियाल, उपाध्यक्ष महिला मोर्चा सुमन जमलोकी, प्रधान खड़िया पूनम देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष कविता देवी, पूर्व प्रधान नाला कल्पेश्वरी देवी, विश्वेश्वरी देवी, बूथ अध्यक्ष गोविंद करासी, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष शशांक रावत सहित भाजपा के कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top