Breaking News
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, गढ़ी कैंट निर्माणाधीन सामुदायिक भवन, का किया निरीक्षण, अधिकारियों को तय समय सीमा के भीतर, निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, गढ़ी कैंट निर्माणाधीन सामुदायिक भवन, का किया निरीक्षण, अधिकारियों को तय समय सीमा के भीतर, निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्माण कार्यों पूर्ण करने के दिए निर्देश, जनवरी माह में गढ़ीकैंट में निर्माणाधीन करोड़ों की लागत से बन रहे भव्य सामुदायिक भवन का होगा लोकार्पण।

देहरादून :-  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत गढ़ीकैंट में लगभग रुपये 10 करोड़ से अधिक की लागत से उत्तराखण्ड के सबसे बड़े निर्माणाधीन सामुदायिक भवन के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने निर्माणाधीन अत्याधुनिक सामुदायिक भवन के निर्माण से संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्धारित समय में निर्माण कार्य पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि धामी सरकार जिन योजनाओं का शिलान्यास करती है, उनका लोकार्पण भी करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हमारी सरकार राज्य में जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि इस विशाल सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर निश्चित तौर पर गढ़ीकैंट क्षेत्र के लोगों को शादी विवाह और सामाजिक कार्यों के लिए वरदान साबित होगा। मंत्री ने कहा कि जनवरी माह में इस भव्य सामुदायिक भवन लोकार्पण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कर क्षेत्र की जनता को समर्पित किया जायेगा।

इसके अतिरिक्त, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से डाकरा बाजार व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने भेंट कर पुल निर्माण की समस्या को मंत्री के समक्ष रखा। कैबिनेट मंत्री ने मौके पर ही आपदा सचिव को दूरभाष के माध्यम वार्ता कर तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि जल्द ही पुल निर्माण के कार्य को प्रारम्भ कर दिया जाऐगा।

इस अवसर पर विष्णु गुप्ता, मनोज क्षेत्री, सारिका खत्री, प्रभा शाह, मेघा भट्ट, अर्जुन बसौर सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top