Breaking News
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज व कैंसर संस्थान, को मिली 11 और फैकल्टी।

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज व कैंसर संस्थान, को मिली 11 और फैकल्टी।

संकाय सदस्यों की नियुक्ति से शैक्षिक गतिविधियों में होगा व्यापक सुधार।

देहरादून :- चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी एवं राज्य कैंसर संस्थान हल्द्वानी में संविदा के आधार पर 11 विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की मंजूरी राज्य सरकार ने दे दी है। आठ विभिन्न संकायों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती से मेडिकल कॉलेज तथा कैंसर संस्थान में शैक्षणिक गतिविधियों में व्यापक सुधार होगा साथ ही एमबीबीएस छात्रों को बेहतर प्रशिक्षण भी मिलेगा।

राजकीय मेडिकल कॉलेजों में संकाय सदस्यों की नियुक्ति के लिये हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति की अध्यक्षता में गठित साक्षात्कार कमेटी ने 11 और विशेषज्ञ चिकित्सकों का चयन किया है। वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से चयनित इन विशेषज्ञ चिकित्सकों को राज्य सरकार ने राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी एवं राज्य कैंसर संस्थान हल्द्वानी में तैनाती की मंजूरी दे दी है। जिसमें एक प्रोफेसर, एक एसोसिएट प्रोफेसर और नौ असिस्टेंट प्रोफेसर शामिल है। संविदा के आधार पर नियुक्ति इन संकाय संदस्यों में आब्स एंड गायनी विभाग में प्रोफेसर पद पर डॉ. महिमा रानी, एसोसिएट प्रोफेसर पद पर डॉ. सुरभि गुप्ता और असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर डॉ. जूहीं चॉदना की नियुक्ति की गई है। इसी प्रकार ई.एन.टी विभाग में डॉ. शिवानी गुप्ता, पैथोलॉजी विभाग में डॉ प्रिया बी, आर्थोपीडिक्स में डॉ. कृष्ण देव सिंह यादव, बायोकैमिस्ट्री में डॉ. रविता कुमारी, जनरल मेडिसिन में डॉ. जहीन ईलियास व डॉ. स्वाती चमोली, रेडियोडायग्नोसिस में डॉ. प्रगति वर्मा तथा रेडिएशन फिजिक्स/मेडिकल फिजिसिस्ट विभाग में डॉ. नागेन्द्र सिंह राव की नियुक्ति असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर की गई है। इन सभी चयनित विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति आगामी तीन वर्ष अथवा उक्त पदों पर नियमित नियुक्ति होने तक जो भी पहले हो के लिये की गई है। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी एवं राज्य कैंसर संस्थान हल्द्वानी में संकाय सदस्यों की नियुक्ति से एमबीबीएस छात्रों की शिक्षण संबंधी दिक्कते दूर होगी साथ ही उन्हें बेहतर प्रशिक्षण भी मिलेगा। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध चिकित्सालयों में मरीजों को भी बेतहर उपचार मिलेगा।

राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी एवं राज्य कैंसर संस्थान हल्द्वानी में 11 विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति कर दी गई है। सरकार का उद्देश्य मेडिकल कॉलेजों में शत-प्रतिशत फैकल्टी की तैनाती सुनिश्चित करना है, और इस दिशा में सरकार निरंतर प्रयासरत है। – डॉ. धन सिंह रावत, चिकित्सा शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड सरकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top