Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण, 21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 शिविर, डीएम।
दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण, 21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 शिविर, डीएम।
मंत्री रेखा आर्या ने “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा कर, अधिकारियो को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
मंत्री रेखा आर्या ने “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा कर, अधिकारियो को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
मुख्यमंत्री धामी ने GPS/GIS मैपिंग एवं, तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ।
मुख्यमंत्री धामी ने GPS/GIS मैपिंग एवं, तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आर्यनगर में, ₹35 लाख से निर्मित सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आर्यनगर में, ₹35 लाख से निर्मित सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण।

देहरादून :- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को देहरादून के मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आर्यनगर में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण देहरादून की अवस्थापना निधि मद से स्वीकृत ₹35 लाख की लागत से नव निर्मित सामुदायिक भवन लोकार्पण किया। 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा के क्षेत्र वासियों का अपार स्नेह के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में एमडीडीए के माध्यम से नदी किनारे फेंसिंग का काम हुआ है और बिजली विभाग के माध्यम से बंद केबलिंग का काम वार्ड में चल रहा है, पानी नाली सड़क इत्यादियों के लिए भी लगातार सरकार काम कर रही है।

मंत्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सबका साथ, सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार जनता की सरकार जनता के द्वार नारे के साथ कार्य कर धामी सरकार जन भावनाओं के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार जो कहती है,वह करती है और जिन योजनाओं का शिलान्यास करती है उनका लोकार्पण भी करती है। उन्होंने कहा निश्चित रूप से इस सामुदायिक भवन के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को विवाह सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में लाभ मिलेगा। कार्यक्रम से पूर्व क्षेत्रवासियों द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन भी किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, डॉ. ओपी कुलश्रेष्ठ, पार्षद योगेश, पार्षद संजय नौटियाल, पार्षद भूपेंद्र कठेत, मंडल महामंत्री आशीष थापा, कमल थापा, मंडल मंत्री राकेश चढ़ा, वार्ड संयोजक भजन आर्य, अर्जुन सहित लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विनय कुमार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top