Breaking News
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए कड़े निर्देश।
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए कड़े निर्देश।
महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर, करोड़ो देशवासियों के प्रेरणास्रोत नरेन्द्र मोदी को दी लम्बे कार्यकाल की बधाई, मंत्री खजानदास।
महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर, करोड़ो देशवासियों के प्रेरणास्रोत नरेन्द्र मोदी को दी लम्बे कार्यकाल की बधाई, मंत्री खजानदास।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया, “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान जागरूकता अभियान।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया, “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान जागरूकता अभियान।
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के, महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन।
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के, महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन।
सीएम धामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर, उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।
सीएम धामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर, उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।
उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी, विज्ञान आधारित विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार।
उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी, विज्ञान आधारित विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार।
कैंचीधाम मेले की तैयारियां को लेकर, मुख्य सचिव ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
कैंचीधाम मेले की तैयारियां को लेकर, मुख्य सचिव ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की, ₹ 89 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की, ₹ 89 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
परफ्यूमरी एवं सगन्ध अनुसंधान एवं विकास संस्थान में 11 व 12 जून को दालचीनी विषयक अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार, गणेश जोशी।
परफ्यूमरी एवं सगन्ध अनुसंधान एवं विकास संस्थान में 11 व 12 जून को दालचीनी विषयक अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार, गणेश जोशी।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने, युवा पीढ़ी को दिलायी संविधान संवत् रहने की शपथ।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने, युवा पीढ़ी को दिलायी संविधान संवत् रहने की शपथ।

हमारा संविधान …. हमारा ग़ौरव – रेखा आर्या।

देहरादून :- उत्तराखण्ड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून के पवेलियन ग्राउंड से संविधान दिवस के अन्तर्गत पद यात्रा की। संविधान दिवस के अवसर पर पद यात्रा देहरादून के पवेलियन ग्राउंड से प्रारंभ होकर घंटा घर स्थित बाबा साहब भीम राव अंबेडकर पार्क पहुँची जहाँ मंत्री रेखा आर्या ने बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।

मंत्री रेखा आर्या ने कार्यक्रम में पहुँचे देश की युवा पीढ़ी को संविधान की शपथ दिलायी और नागरिकों को संविधान संवत् रहकर देश और प्रदेश की प्रगति में योगदान की अपील की। पद यात्रा से पूर्व, मंत्री आर्या ने अपने सम्बोधन में कहा संविधान दिवस संपूर्ण भारत वर्ष के लिए गौरव का दिन है, और एक भारत श्रेष्ठ भारत के विचार को देते हुए संविधान रूपी ग्रंथ देने वाले बाबा साहब को समर्पित इस गौरव पूर्ण दिन को संविधान दिवस घोषित करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का भी आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने भाजपा की सरकार बनने के उपरांत बाबा साहब को सम्मान देते हुए यह दिन उनको समर्पित किया।

मंत्री रेखा आर्या ने बाबा साहब के जीवन के संघर्षों का ज़िक्र करते हुए कहा बाबा साहब के जन्म से देश को संविधान देने तक जिस अमानवीय व्यवहार को उन्होंने देखा बावजूद इसके उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और शिक्षा व ज्ञान को हथियार बनाकर संविधान रूपी ग्रंथ की रचना कर डाली। साथ ही कहा कि बाबा साहब के जीवन से हमारी युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेकर सिखाना चाहिए कि मनुष्य अगर दृढ़ शक्ति और मेहनत से कार्य करे तो वे जीवन के संघर्षों पर जीत प्राप्त कर सकते हैं।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा अगर भारत को आगे बढ़ाना है तो हम सभी को संविधान संवत् रहकर चलाना होगा तभी हमारा देश तरक़्क़ी और विकास के पाथ पर अग्रसर होगा और भारत वर्ष की अखंड भारत के तौर पर संप्रभुता बनी रहेगी।

इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या के साथ खेल सचिव अमित सिन्हा, निदेशक युवा कल्याण प्रशांत आर्य और विभाग के आला अधिकारी, सामाजिक लोग और प्यारे बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top