Breaking News
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार।
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार।
विधानसभा निर्वाचन 2027 देहरादून के, 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग।
विधानसभा निर्वाचन 2027 देहरादून के, 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में, 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में, 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने, खाद्य विभाग के अधिकारियों संग की बैठक, सस्ता गल्ला विक्रेता के रिक्त पदों पर, महिलाओं को प्राथमिकता देने पर दिया ज़ोर। 

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने, खाद्य विभाग के अधिकारियों संग की बैठक, सस्ता गल्ला विक्रेता के रिक्त पदों पर, महिलाओं को प्राथमिकता देने पर दिया ज़ोर। 

देहरादून :-  प्रदेश सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मामलों की मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में रायपुर स्तिथ राष्ट्रीय खेल सचिवालय में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। बैठक में खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने कैबिनेट द्वारा पूर्व में दी गई मंज़ूरी पर अधिकारियों से जानकारी ली और विभाग को पूर्व में दिये गए निर्देशों की समीक्षा करी।

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने कहा बैठक में कैबिनेट द्वारा पूर्व में दी गई मुफ़्त गैस रीफ़िलिंग की मंज़ूरी की प्रगति की जानकारी ली इसके अतिरिक्त मंत्री रेखा आर्या ने सरकार द्वारा संचालित नमक पोषण योजना, एनएफ़एसए के तहत राशन वितरण की मौजूदा स्तिथि और सस्ता गल्ला विक्रेताओं के लाभांश व भाड़ा भुगतान सम्बन्धी विषयों पर अधिकारियों संग समीक्षा करी।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा मुफ़्त गैस रीफ़िलिंग के लिए विभाग को जल्द से जल्द शासनादेश जारी कर इस योजना के लाभार्थियों के खातों में सबसिडी डीबीटी करने के लिए निर्देशित किया है। साथ ही मंत्री आर्या ने एनएफ़एसए के तहत डोर स्टेप डिलीवरी करने वाले राशन ठेकेदारों का ढुलान भाड़े के भुगतान को राज्य सरकार को अपने स्तर से करने के लिए कहा है ताकि समय रहते राशन ठेकेदारों का भुगतान हो सके और भारत सरकार से मिलने वाले भुगतान राशि को राज्य सरकार में निहित किया जाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है।

इसके अतिरिक्त मंत्री रेखा आर्या ने महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में बनाई जा रही सस्ता गल्ला विक्रेताओं के लिए आवंटन में महिलाओं को आरक्षण सम्बन्धी योजना और सस्ता गल्ला के रिक्त पदों में महिलाओं को प्राथमिकता देने के लिए जल्द से जल्द विभाग के अधिकारियों को प्रस्ताव तयार करने के लिए निर्देशित किया।

बैठक में मंत्री रेखा आर्या के साथ प्रमुख सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एल फेनाई , खाद्य आयुक्त हरीश चंद सेमवाल, प्रबंधक निदेशक मंडी परिषद आर डी पालीवाल,अपर सचिव कृषि आनंद स्वरूप समेत विभागीय आला अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top