Breaking News
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने, 38वें राष्ट्रीय खेलों के मद्देनजर विभाग के अधिकारियों, संग की महत्वपूर्ण बैठक। 

खेल मंत्री रेखा आर्या ने, 38वें राष्ट्रीय खेलों के मद्देनजर विभाग के अधिकारियों, संग की महत्वपूर्ण बैठक। 

पहाड़ी जिलों के मुख्यालय तक राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को है प्रयासरत-रेखा आर्या।

देहरादून :- गुरुवार को प्रदेश सरकार में  खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में देहरादून के रायपुर स्थित राष्ट्रीय खेल सचिवालय में राष्ट्रीय खेलों के निमित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बैठक आहूत की गई।

बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने संबंधित विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों और पूर्व में दिए गए आदेशों की समीक्षा समेत गौला पार हल्द्वानी में प्रस्तावित स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की कार्य प्रगति पर चर्चा की इसके साथ ही खेल मंत्री रेखा आर्या ने राष्ट्रीय खेलों के लिए चलाए जा रहे शिविरों की मौजूदा स्थिति की जानकारी भी विभाग के अधिकारियों से ली और शेष बचे खेल शिविरों को भी जल्द आयोजित करने के लिए निर्देशित किया।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बैठक में कहा कि भारतीय ओलम्पिक संघ के द्वारा निर्धारित 32 गेम्स के वेन्यूज पर कितनी जगह का निरीक्षण डी.ओ.सी और जी टी सी सी के द्वारा कर लिया गया है और कितने स्थलों का निरीक्षण होना बाक़ी है इसकी जानकारी ली और समीक्षा की गई है।

इसके अतिरिक्त मंत्री रेखा आर्या ने कहा मुख्यमंत्री धामी और हमारी सरकार का प्रयास है हम पिट्ठू,मलखंभ,और राफ़्टिंग गेम्स को डेमोन्स्ट्रेशन गेम्स में ना रखकर मेडल गेम्स की श्रेणी में रखें और इन खेलों को प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में भी करायें और पहाड़ों के जिला मुख्यालय में इसका आयोजन करायें। आगे मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस विषय को भारतीय ओलम्पिक संघ अध्यक्षा की उत्तराखंड दौरे के दौरान उनके समक्ष भी रखा जाएगा और इसकी तैयारी के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया है।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा राष्ट्रीय खेलों में वॉलंटियर्स को जोड़ने के लिए विभाग को प्रचार प्रसार को तेज गति से कार्य करने के लिए निर्देशित किया उन्होंने कहा इससे कॉलेज के बच्चे भी वॉलंटियर्स के रूप में जुड़कर नया एक्सपोज़र और अनुभव प्राप्त कर इसका लाभ ले सकेंगे। 

मुख्यमंत्री द्वारा राष्ट्रीय खेलों की धनराशि को दोगुना करने और खिलाड़ियों के राष्ट्रीय खेलों के दौरान भोजन भत्ते को 480 रखने के “जीओ” जारी न होने पर नाराजगी जताते हुए मंत्री रेखा आर्या ने आधिकारियों को त्वरित करवाई के निर्देश दिए हैं मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि वित्त में प्रस्ताव लंभित है और जल्द ही वित्त विभाग के साथ बैठाक आहूत की जाएगी जिससे शासनादेश जल्द जारी हो सके ।

इसके अतिरिक्त मंत्री रेखा आर्या ने कहा गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज चम्पावत का 264 करोड़ से निर्मित होना और इसके धनराशि जारी होने में विलंब हो रहा है जिसके लिए मंत्री रेखा आर्या ने कहा हम मुख्य सचिव को पत्राचार कर रहें है ताकि इसका कार्य प्रारंभ हो सके और राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन के उपरांत माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस कॉलेज का शिलान्यास कराया जा सके इसके निमित भी अधिकारियों को निर्देशित किया है।

बैठक में मंत्री रेखा आर्या के साथ विशेष प्रमुख सचिव युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अमित सिन्हा ,निदेशक युवा कल्याण प्रशांत आर्य समेत संबंधित विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top