Breaking News
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर, डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर, डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
खेल महाकुंभ 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन।
खेल महाकुंभ 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन।
29 अगस्त से शुरू होगा खेल विश्वविद्यालय का पहला सत्र, रेखा आर्या।
29 अगस्त से शुरू होगा खेल विश्वविद्यालय का पहला सत्र, रेखा आर्या।
धामी कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले, जनकल्याण, रोजगार, शिक्षा, श्रमिक हित और आधारभूत विकास को नई गति।
धामी कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले, जनकल्याण, रोजगार, शिक्षा, श्रमिक हित और आधारभूत विकास को नई गति।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 2 सफाईकर्मियों से हुई मारपीट और जानलेवा हमला, 6 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 2 सफाईकर्मियों से हुई मारपीट और जानलेवा हमला, 6 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्कृष्ट किसानों को किया सम्मानित, कहा आधुनिक खेती से आत्मनिर्भर बन रहे हैं किसान।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्कृष्ट किसानों को किया सम्मानित, कहा आधुनिक खेती से आत्मनिर्भर बन रहे हैं किसान।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹1967 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹1967 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने, सहसपुर विधानसभा पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर, SIR आपत्ति निस्तारण शिविर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने, सहसपुर विधानसभा पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर, SIR आपत्ति निस्तारण शिविर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
फार्म एन फूड कृषि सम्मान अवार्ड्स में, ग्रामीण विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया प्रतिभाग।
फार्म एन फूड कृषि सम्मान अवार्ड्स में, ग्रामीण विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया प्रतिभाग।

तेजी से बढ़ रहे होम स्टे और इवेंट मैनेजमेंट का कारोबार, जल्द आ सकता है एसजीएसटी के दायरा में। 

तेजी से बढ़ रहे होम स्टे और इवेंट मैनेजमेंट का कारोबार, जल्द आ सकता है एसजीएसटी के दायरा में। 

चोरी पर नकेल कसने में हो सकता है कारगार साबित। 

शुल्क से आय बढ़ाने के लिए किरायानामा को बढ़ावा देगी सरकार।

देहरादून :- सरकार की आय बढ़ाने के लिए राज्य सरकार एसजीएसटी का दायरा बढ़ाने पर गंभीरता से विचार कर रही है। पिछले दो-तीन वर्षों में तेजी से बढ़ रहे होम स्टे और इवेंट मैनेजमेंट के कारोबार को भी सरकार एसजीएसटी के दायरा सकती है। इसके अलावा सैलून और पार्लर से भी एसजीएसटी प्राप्त करने की रणनीति बनाई जा रही है।

पिछले दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मितव्ययिता और राजस्व वृद्धि के लक्ष्यों की समीक्षा के संबंध में हुई बैठक में यह सुझाव रखे गए थे। वित्त विभाग को एसजीएसटी का दायरा बढ़ाने की संभावनाओं को तलाशने के निर्देश दिए गए।

सूत्रों के मुताबिक, वित्त विभाग ने इस संभावना को तलाशना शुरू कर दिया है। इसके अलावा वित्त विभाग केंद्र सरकार के तहत सीजीएसटी के संबंध में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित डायग्नोस्टिक सिस्टम लागू करने पर भी विचार कर रहा है।

इस सिस्टम के लागू होने से कर चोरी पर नकेल कसने में आसानी होगी। यह सिस्टम बड़े कर चोरों पर अंकुश लगाने में प्रभावी माना जा रहा है। यह ऐसा सिस्टम है जो ऑटोमेशन सिस्टम के सेंसर डेटा में गड़बड़ी का स्वत: पता लगा लेता है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, पिछली बैठक में मकान मालिकों द्वारा किरायेदारों के साथ विधिवत किरायानामा न करने के मसले पर भी चर्चा हुई थी। इसके लिए स्टाम्प शुल्क की दर में कमी लाकर किरायानामा को बढ़ावा देने का सुझाव दिया गया था। माना जा रहा है कि सरकार इसके जरिये स्टांप आय में वृद्धि कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top