Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

अब पिथौरागढ़ के बुंग- बुंग ग्राम सभा ने की चुनाव बहिष्कार की घोषणा,

अब पिथौरागढ़ के बुंग- बुंग ग्राम सभा ने की चुनाव बहिष्कार की घोषणा,

पिथौरागढ़ जिले के सीमांत तहसील धारचूला के चीन सीमा से लगे ग्राम पंचायत बुंग- बुंग (सिमखोला) के ग्राम वासियों ने मलवा आने के कारण बंद मोटर मार्ग को सुचारू नहीं किए जाने पर लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की घोषणा कर दी है। इसकी सूचना जिलाधिकारी तथा उप जिलाधिकारी को भेजी गई है। सरकारी महकमों की घोर लापरवाही के कारण इस ग्राम पंचायत के 545 परिवार मोटर मार्ग की सुविधा से वंचित हो गए है।

ग्राम पंचायत बुंग-बुंग के लिए बना मोटर मार्ग बंद चल रहा है। इस मोटर को खोले जाने की लगातार मांग की जा रही है, लेकिन प्रधानमंत्री सड़क योजना की कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग पीएमजीएसवाई चुप्पी साधे हुई है। इस विभाग को इस मोटर मार्ग की 5 साल के लिए रखरखाव की जिम्मेदारी भी सौपी गयी है। जिस पर वह खरा नहीं उतर पा रही है। वर्तमान में एनपीसीसी डिपार्टमेंट की लापरवाही के कारण मोटर मार्ग बंद पड़ा हुआ है।  दोनों डिपार्मेंट एक दूसरे के ऊपर जिम्मेदारी डाल कर उलझन पैदा कर रहे है। कोई भी डिपार्टमेंट मोटर मार्ग को खोलने के लिए सकारात्मक भूमिका नहीं निभा रही है। एनपीसीसी डिपार्टमेंट का तो बुलडोजर यहां पर खड़ा है और चंद समय में मोटर मार्ग को खोल सकता है, लेकिन निवेदन करने के बाद भी वह टस से मस नहीं हो रहा है।

इस कारण ग्राम पंचायत के 545 परिवारों को मोटर मार्ग की सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है बुंग-बुंग के पूर्व प्रधान कुंदन सिंह भंडारी ने बताया कि मोटर मार्ग में आए बरसाती मलवे को साफ किए जाने की मांग को लेकर दस माह से लगातार विभाग से निवेदन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज-कल कर दिया जाएगा करके इस कार्य को करने का झूठा आश्वासन दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अगर विभाग ने ग्राम वासियों की इस पुकार को नहीं सुना ते आगामी लोकसभा चुनाव में इस गांव का एक भी नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं करेगा। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना प्रशासन को भेज दी गई है। साथ ही मोटर मार्ग की सुचारु नहीं होने के कारण ग्राम वासियों को पैदल यात्रा करनी पड़ रही है। आवश्यक सामानों को पीठ में ढोकर लाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों विभाग लापरवाह बने हुए है। इसका शिकार आम जनता को होना पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top