Breaking News
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, गढ़वाली फिल्म “गढ़-कुमौं” के प्रीमियर शो का किया शुभारंभ।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, गढ़वाली फिल्म “गढ़-कुमौं” के प्रीमियर शो का किया शुभारंभ।

“गढ़-कुमौं” फिल्म हमारी पारम्परिक लोक कलाओं और परम्पराओं से युवा पीढ़ी को परिचित कराने का सार्थक प्रयास – गणेश जोशी।

देहरादून :-  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल में गढ़वाली फिल्म “गढ़-कुमौं” के प्रीमियर शो का शुभारम्भ किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने फिल्म से जुड़े कलाकारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि फिल्में समाज को दिशा देने के साथ ही युवाओं को प्रेरणा देने का भी कार्य करती है। उन्होंने कहा कि गढ़वाली फिल्म “गढ़-कुमौं” हमारी पारम्परिक लोक परम्पराओं और मान्यताओं से युवा पीढ़ी को परिचित कराने का सार्थक प्रयास है। उन्होंने इसके लिए फिल्म निर्माता निर्देशक फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में फिल्म निर्माण की अपार संभावनाएं हैं। उत्तराखण्ड का नैसर्गिक सौंदर्य फिल्मकारों को देवभूमि उत्तराखण्ड के लिए आकर्षण का केन्द्र बना है। सरकार नई फिल्म नीति से फिल्मों को प्रोत्साहन देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा राज्य में फिल्मकारों को सुविधा प्रदान करने के लिये उनके हित में कई निर्णय लिये गये हैं।

इस अवसर पर दर्जधारी राज्य मंत्री मधु भट्ट, जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण, निर्देशक अनुज जोशी, निर्माता हरित अग्रवाल, एसोसिएट निर्देशक दीपक रावत, संपादक विभोर सकलानी, डीओपी हरीश नेगी, गिरीश सेमवाल, अभिनेता संजू सिलोड़ी, लोक गायिका मीना राणा, रेशमा शाह, अंकिता परिहार, हेम पंत सहित फिल्म से जुड़े कलाकार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top