Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने पंचमुखी बजरंग बली के सामने झुकाया सिर, किया बजरंग बली का उद्घोष।
मुख्यमंत्री धामी ने पंचमुखी बजरंग बली के सामने झुकाया सिर, किया बजरंग बली का उद्घोष।
धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन।
धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन।
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने, विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी की, कक्षा 12 तक की एकमुश्त 1.62 लाख फीस कराई स्कूल प्रबन्धन के खाते में जमा।  
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने, विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी की, कक्षा 12 तक की एकमुश्त 1.62 लाख फीस कराई स्कूल प्रबन्धन के खाते में जमा।  
शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आउटसोर्स के माध्यम से प्रत्येक विद्यालयों में होंगे तैनात।   
शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आउटसोर्स के माध्यम से प्रत्येक विद्यालयों में होंगे तैनात।  
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर, पिटकुल को किया बैन XEN, ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज।
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर, पिटकुल को किया बैन XEN, ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज।
योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी, रेखा आर्या।
योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी, रेखा आर्या।

गणेश गोदियाल ने कहा, पार्टी नेतृत्व एवं जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का करूंगा प्रयास।

गणेश गोदियाल ने कहा, पार्टी नेतृत्व एवं जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का करूंगा प्रयास।

देहरादून:- उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने पौड़ी संसदीय सीट से कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को और टिहरी लोकसभा क्षेत्र से पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला को अल्मोड़ा सीट से पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा को प्रत्याशी बनाये जाने पर पार्टी हाईकमान के निर्णय का स्वागत करते हुए तीनों प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दी।

पौड़ी  गढ़वाल संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने के उपरान्त आज गणेश गोदियाल व जोत सिंह गुनसोला प्रदेश  कार्यालय पहुंचे जहां पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बुके भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा,  गणेश गोदियाल, व जोत सिंह गुनसोला ने राजीव गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। इसके पश्चात  अध्यक्ष करन माहरा गणेश गोदियाल एवं जोत सिंह गुंसोला पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शहीद स्मारक पहुंचे एवं शहीदों को पुष्प एवं फुल मालाए अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया।

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि गणेश गोदियाल पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं तथा दो बार गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र की श्रीनगर विधानसभा  से विधायक रह चुके हैं। उनकी लोकप्रिय छवि, व्यवहार कुशल क्षेत्र में सक्रियता तथा जनता से लगातार संवाद के चलते क्षेत्र में मजबूत पकड़ रखते हैं उन्हें प्रत्याशी बनाये जाने से निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी को इस संसदीय क्षेत्र में भारी बहुमत से विजय प्राप्त होगी।

करन माहरा ने टिहरी संसदीय क्षेत्र से श्री जोत सिंह गुनसोला को पार्टी विचारधारा का अनुभवी और जमीन से जुड़ा हुआ स्वच्छ छवि का योद्धा बताया जोत सिंह गुंसोला राजशाही के वर्चस्व को निश्चित रूप से तोड़ने में कामयाब होंगे एवं अल्मोड़ा संसदीय सीट से प्रदीप टम्टा को प्रत्याशी बनाये जाने का भी स्वागत किया है। और कहा कि वह लगातार क्षेत्र में सक्रिय बने हुए हैं वह बुद्धिजीवी और कर्मशील नेता है लगातार जनता के सुख दुख में उनके साथ रहे हैं निश्चित तौर पर वह पार्टी की जीत का परचम वहां लहराने का काम करेंगे । उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा चुनावों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है तथा कांग्रेस प्रत्याशी पांचों लोकसभा सीटें जीतकर पार्टी नेतृत्व की झोली में डालने का काम करेंगे।  गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के घोषित प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताया है इसके लिए वे पार्टी नेतृत्व के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि वे सभी वरिष्ठ नेताओं एवं पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी नेतृत्व एवं जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। टिहरी संसदीय क्षेत्र के घोषित पार्टी प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला ने भी पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारी पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top