Breaking News
रोजगार मेले से पाॅलीटेक्निक छात्रों के करियर को लगेंगे पंख।
रोजगार मेले से पाॅलीटेक्निक छात्रों के करियर को लगेंगे पंख।
चारधाम यात्रा सुरक्षित व सुगम बनाने के लिए, स्वास्थ्य विभाग की व्यापक तैयारियां 1350 डॉक्टरों की तैनाती।
चारधाम यात्रा सुरक्षित व सुगम बनाने के लिए, स्वास्थ्य विभाग की व्यापक तैयारियां 1350 डॉक्टरों की तैनाती।
लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी।
लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, ₹55.52 करोड़ की लागत से बन रहे अत्याधुनिक साइंस सेंटर का किया निरीक्षण।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, ₹55.52 करोड़ की लागत से बन रहे अत्याधुनिक साइंस सेंटर का किया निरीक्षण।
धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी। 
धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी। 
मुख्य सचिव ने लॉ एंड ऑर्डर को लेकर की बैठक, कहा वीकेंड में देहरादून को पार्टी और हुड़दंगियों को अड्डा ना बनने दिया जाए।
मुख्य सचिव ने लॉ एंड ऑर्डर को लेकर की बैठक, कहा वीकेंड में देहरादून को पार्टी और हुड़दंगियों को अड्डा ना बनने दिया जाए।
प्रशिक्षण महाअभियान में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पार्टी कार्यकर्ताओं बताया, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
प्रशिक्षण महाअभियान में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पार्टी कार्यकर्ताओं बताया, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर, रेखा आर्या।
प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर, रेखा आर्या।
काशीपुर से सड़क मार्ग से खटीमा पहुंचे सीएम धामी, बुलडोजर से भी हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब।
काशीपुर से सड़क मार्ग से खटीमा पहुंचे सीएम धामी, बुलडोजर से भी हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब।

दिल्ली में अपने कामों की बदौलत, आप की चौथी बार बनेगी सरकार, अरविंद केजरीवाल।

दिल्ली में अपने कामों की बदौलत, आप की चौथी बार बनेगी सरकार, अरविंद केजरीवाल।

आप ने लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी की मूलभूत समस्याओं को सुलझाने की कोशिश की – केजरीवाल

देहरादून/नई दिल्ली :-  आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल का दावा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में अपने कामों की बदौलत दिल्ली में आप की चौथी बार सरकार बनाने जा रही है। इसमें दो-चार सीटें ऊपर-नीचे हो सकती हैं। केजरीवाल रविवार वरिष्ठ आप नेता जैस्मीन शाह की पुस्तक ‘द दिल्ली मॉडल किताब” के विमोचन के मौके पर बोल रहे थे। अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, आप तीन बार दिल्ली चुनाव जीत चुकी है। एक बार फिर कुछ समय बाद दिल्ली में चुनाव होने वाले हैं। लेकिन, भाजपा के पास कोई मुद्दा ही नहीं है। देश की राजनीति में आप का इतना योगदान तो है कि केवल शासन के आधार पर चुनाव लड़े जा सकते हैं और इसी के दम पर चुनाव जीते जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल दिल्ली के गवर्नेंस मॉडल के बारे में नहीं, बल्कि यह आम आदमी पार्टी (आप) की राजनीति का मॉडल भी है।

आप ने लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी की मूलभूत समस्याओं को सुलझाने की कोशिश की है। अरविंद केजरीवाल ने इस मौके पर कुछ कहानियां साझा की। केजरीवाल के मुताबिक, सबसे पहले मनीष सिसोदिया से मुलाकात हुई। मैं इंजीनियर भी हूं, तो मुझे थोड़ी बहुत कोडिंग करनी भी आती थी। इन्कम टैक्स में सीटिंग डिप्टी कमिश्नर था। इसलिए मैं उसका चेहरा नहीं बन सकता था। वरना ये लोग मुझे अंडमान भेज देते। केजरीवाल ने बताया कि इसके बाद उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी, इस्तीफा दे दिया। फिर 10 साल हमने दिल्ली में सुंदर नगरी और नंद नगरी की झुग्गियों में काम किया। इसके बाद सत्येंद्र जैन मिले। ये एक प्रोफेशनल आर्किटेक्ट हैं।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में अपने सारे उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। जब हम टिकट की घोषणा कर रहे थे, तो बातचीत में कभी यह नहीं आता कि कोई सीट इस जाति की है, इसलिए उस जाति को दे दो। केवल परफॉर्मेंस के आधार पर हमने टिकट दिए। हम केवल यह देखते हैं कि कौन काम कर रहा है। किसको जनता पसंद कर रही है। दिल्ली मॉडल ऑफ गवर्नेंस में ईमानदारी बहुत जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top