Breaking News
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा, बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर के खिलाफ, की गई टिप्पणियों विरोध में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवा संघ, व वाल्मीकि समाज ने डीएम के माध्यम से महामहिम, राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन प्रेषित किया, लालचंद शर्मा।

देहरादून :- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर जी के खिलाफ की गई टिप्पणियों के विरोध में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवा संघ और प्रदेशिय वाल्मीकि समाज कल्याण समिति ने सोमवार को डीएम देहरादून के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में संगठन के पदाधिकारियों ने केंद्रीय गृह मंत्री के बयान की कड़ी निंदा की और मांग की कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाए। 

कॉंग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की टिप्पणी करना बाबा साहेब के योगदान को नकारने का प्रयास है, जो भारतीय समाज के लिए एक काला धब्बा है। बाबा साहेब अंबेडकर ने भारतीय संविधान को एक मजबूत और समतावादी रूप दिया, जो हमारे समाज को समानता, स्वतंत्रता और भाईचारे की दिशा में मार्गदर्शन करता है। उनके खिलाफ की गई टिप्पणी न केवल उनके योगदान का अपमान है, बल्कि समावेशी समाज की भावना को भी चोट पहुंचाती है।

लालचंद शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के बयान समाज में नफरत और भेदभाव को बढ़ावा देते हैं, जो भारतीय लोकतंत्र और समाज की एकता के लिए खतरे की घंटी है। अखिल भारतीय अम्बेडकर युवा संघ और प्रदेशिय वाल्मीकि समाज कल्याण समिति ने राष्ट्रपति से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की अपील की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की अनावश्यक और अपमानजनक टिप्पणियों से बचा जा सके। साथ ही लाल चंद शर्मा ने कहा कि “यह बयान न केवल बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान है, बल्कि समग्र भारतीय संविधान और समाज के मूल्यों का अपमान भी है। अगर हम बाबा साहेब के योगदान को नकारने की कोशिश करेंगे, तो हम भारत की सामाजिक एकता और समृद्धि को कमजोर करेंगे। “हम सभी को इस प्रकार के बयान की निंदा करनी चाहिए और बाबा साहेब द्वारा स्थापित सामाजिक न्याय के सिद्धांतों की रक्षा करनी चाहिए।

पूर्व विधायक राजकुमार ने भी कहा कि भारतीय राजनीति में पिछड़े वर्गों, दलितों और समाज के वंचित तबकों को नीचा दिखाने की एक साजिश है। बाबा साहेब अंबेडकर ने हमें समानता का अधिकार दिया, और उनके योगदान को नकारने का प्रयास केवल समाज में नफरत फैलाने का काम करता है। हम इस बयान के खिलाफ पूरी ताकत से आवाज उठाएंगे। दोनों नेताओं ने इस मुद्दे पर पार्टी की ओर से एकजुट होकर समाज के विभिन्न वर्गों के अधिकारों की रक्षा करने का संकल्प लिया है, और सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस तरह के विभाजनकारी बयानों का विरोध करें।

इस अवसर पर रमेश कुमार मांगू, हरि प्रसाद भट्ट, निखिल कुमार, अर्जुन सोनकर, अनूप कपूर, सोम प्रकाश वाल्मीकि, शिव कुमार, मोहन काला, सुन्नी कुमार सुरेश कुमार परछा, दीपा चौहान, निशा रानी, लेखा राज, आशु, वीरेंद्र बिष्ट, हिमांशु कुमार, ओम प्रकाश ,सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top