Breaking News
उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना, जिला प्रशासन की प्राथमिकता, डीएम आशीष चौहान।
उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना, जिला प्रशासन की प्राथमिकता, डीएम आशीष चौहान।
सीएम धामी के प्रयासों से जल्दी पूरा होगा, मोदीपुरम से लक्ष्मण झूला तक नमो भारत ट्रेन का सपना।
सीएम धामी के प्रयासों से जल्दी पूरा होगा, मोदीपुरम से लक्ष्मण झूला तक नमो भारत ट्रेन का सपना।
विकसित उत्तराखंड के निर्माण में, सचिवालय परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण, मुख्यमंत्री धामी।
विकसित उत्तराखंड के निर्माण में, सचिवालय परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण, मुख्यमंत्री धामी।
उत्तराखण्ड में 98 प्रतिशत गणना फार्म वितरित, 23 प्रतिशत डिजिटाईज, अल्मोड़ा,पौड़ी, पिथौरागढ़ सबसे आगे।
उत्तराखण्ड में 98 प्रतिशत गणना फार्म वितरित, 23 प्रतिशत डिजिटाईज, अल्मोड़ा,पौड़ी, पिथौरागढ़ सबसे आगे।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, गोरखा कल्याण परिषद कार्यालय का किया उद्घाटन।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, गोरखा कल्याण परिषद कार्यालय का किया उद्घाटन।
नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु, उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न।
नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु, उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की, ₹ 105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की, ₹ 105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
राशन कार्ड बनवाने के लिए आय मानकों की होगी समीक्षा, मंत्री रेखा आर्या।
राशन कार्ड बनवाने के लिए आय मानकों की होगी समीक्षा, मंत्री रेखा आर्या।
डीएम डॉ. आशीष चौहान के नेतृत्व में, रिस्पना को नया जीवन देने की तैयारी, जिला प्रशासन-नगर निगम की संयुक्त मुहिम तेज।
डीएम डॉ. आशीष चौहान के नेतृत्व में, रिस्पना को नया जीवन देने की तैयारी, जिला प्रशासन-नगर निगम की संयुक्त मुहिम तेज।

धामी कैबिनेट की बैठक में आज लगी कई प्रस्तावों पर मुहर

धामी कैबिनेट की बैठक में आज लगी कई प्रस्तावों पर मुहर

देहरादून:- गुरुवार को सचिवालय में धामी कैबिनेट संपन्न हुयी   बैठक में कई  अहम फैसलों पर मुहर लगी। आइए जानते हैं धामी कैबिनेट के  फैसले।

राज्य कैबिनेट ने उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा की नियमावली को कैबिनेट की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही धामी कैबिनेट ने परिवहन विभाग की क्लीन मोबिलिटी पॉलिसी को भी मंजूर कर लिया है।

परिवहन विभाग के अंतर्गत उत्तराखंड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति 2024 को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। इसके तहत देहरादून में पायलट प्रोजेक्ट चलेगा। वहीं सिटी बस एवं विक्रम संचालकों को पर्यावरण फ्रेंडली इलेक्ट्रिक व सीएनजी वाहनों को खरीदने के लिए सब्सिडी इत्यादि के माध्यम से प्रोत्साहित करने की तैयारी है।

स्क्रैप नीति के तहत डीजल से चलने वाली सिटी बसों को हटाया जाएगा। इसकी शुरुआत देहरादून से होगी। इसके तहत अपना परमिट सरेंडर करने वालों को 15 लाख रुपए तक की सब्सिडी मिलेगी।

विक्रम वाहन भी सड़कों से हटाए जाएंगे। वाहन स्क्रैप कराने पर 50 फीसदी की सब्सिडी दी जाएगी। वहीं नए सीएनजी वाहन लेने पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। जबकि वाहन बदलने पर 3 लाख तक की सब्सिडी मिलेगी।

धामी कैबिनेट ने वन पंचायत संशोधन नियमावली को भी मंजूर कर दिया है। इसके साथ ही ईको टूरिज्म को बढ़ाने को लेकर भी चर्चा हुई है। कैबिनेट ने ईको टूरिज्म को बढ़ाने पर फोकस किया है। यही नहीं वन पंचायतों को और मजबूत बनाने की भी चर्चा हुई है।

सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट में हरिद्वार विकास प्राधिकरण को मिलेगी यूनिटी मॉल के लिए एक हेक्टेयर भूमि देने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगा दी गई है।

कार्मिक विभाग के अंतर्गत ज्येष्ठता नियमावली में संशोधन को भी मंजूरी दे गई है। एक चयन के स्थान पर एक चयन वर्ष को मंजूरी दी गई है।

वहीं कैबिनेट ने न्याय विभाग के अंतर्गत बागेश्वर, चंपावत, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी में कुटुंब न्यायालयों में 18 पदों को मंजूरी दी है। न्याय विभाग के  तहत देहरादून, हरिद्वार व रुड़की में पारिवारिक न्यायालयों की स्थापना होगी। इसके लिए 9 पदों को मंजूरी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top