Breaking News
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।

कांग्रेस कार्य समिति (CWC) के सम्माननीय सदस्य, गुरदीप सिंह सप्पल से की शिष्टाचार भेंट, आगामी निकाय चुनावों को लेकर हुई गहन चर्चा, लालचंद शर्मा।

कांग्रेस कार्य समिति (CWC) के सम्माननीय सदस्य, गुरदीप सिंह सप्पल से की शिष्टाचार भेंट, आगामी निकाय चुनावों को लेकर हुई गहन चर्चा, लालचंद शर्मा।

देहरादून :- मंगलवार को कॉंग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने उत्तराखंड में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ सदस्य और कांग्रेस कार्य समिति (CWC) के सम्माननीय सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल से शिष्टाचार भेंट कर आगामी नगर निकाय चुनावों के संदर्भ में गहन चर्चा की। इस बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति, संगठनात्मक मजबूती और क्षेत्रीय जनहित के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।  

गुरदीप सिंह सप्पल का उत्तराखंड आगमन एक विशेष उद्देश्य के तहत हुआ है। उन्होंने देशभर में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के प्रति अपमानजनक वक्तव्यों के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित अभियान के तहत एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। पत्रकार वार्ता के दौरान सप्पल जी ने भारतीय जनता पार्टी की विभाजनकारी राजनीति और संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर के प्रति भाजपा के असम्मानजनक दृष्टिकोण की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा डॉ. अंबेडकर जैसे महापुरुष के आदर्शों और विचारों का अपमान न केवल सामाजिक न्याय के प्रति उनकी उदासीनता को दर्शाता है, बल्कि यह संविधान की मूल भावना पर भी आघात है।

सप्पल जी ने उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आह्वान किया कि वे डॉ. अंबेडकर के आदर्शों और कांग्रेस की समावेशी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।

इस अवसर पर प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने सप्पल जी से मार्गदर्शन प्राप्त किया और आगामी नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस पार्टी को सशक्त बनाने के लिए अपने प्रयासों को और तेज करने का संकल्प लिया। साथ ही कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचार और उनके योगदान को संरक्षण देना और भाजपा की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध जनता को जागरूक करना ही कांग्रेस पार्टी का संकल्प है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top