Breaking News
स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को, वैश्विक पहचान दिलाने में डिजिटल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका, बंशीधर तिवारी।

पत्रकारिता में सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता एवं तथ्यात्मकता सर्वाेपरि, प्रियंका जोशी।

शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक एलटी में पदोन्नत शिक्षकों को बड़ी राहत।

बेटे-बहू की प्रताड़ना से बेघर होने की नौबत, समाधान दिवस में छलका बुजुर्गों का दर्द।

चकराता विधायक प्रीतम सिंह व कांग्रेस के शिष्टमण्डल ने, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से की शिष्टाचार भेंट।

जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं और विरासत का संरक्षण एवं संवर्धन राज्य सरकार की प्राथमिकता, मुख्यमंत्री धामी।

डीएलएसए देहरादून का सड़क सुरक्षा को लेकर एक सप्ताह का विशेष सघन निरीक्षण अभियान प्रारंभ।

सीएम धामी ने युवा कौशल महोत्सव में किया प्रतिभाग, कहा कौशल व प्रतिभा के दम पर उत्तराखण्ड के युवा वैश्विक स्तर पर बना रहे हैं पहचान। 

मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार की स्व-गणना, प्रदेशवासियों से डिजिटल स्व-गणना में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।

उत्तराखंड में मौसम की आंख मिचौली जारी, छह जिलों में मौसम एक बार फिर बदलेगा करवट।

शीतलहर ने बढ़ायी लोगों की परेशानी

ठंडी हवाएं चलने से तापमान में भारी गिरावट

देहरादून :- उत्तराखंड में सुबह- शाम कोहरा छाने से लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है, वहीं मौसम की आंख- मिचौली भी जारी है। कभी धूप तो कभी बादलों के घेरों से आसमान घिरा हुआ नजर आ रहा है। वहीं पाला भी हो रहा है। जिससे ठंड में इजाफा हुआ है। वहीं, दिन में हल्की धूप राहत भी दे रही है। राजधानी दून से लेकर कई मैदानी इलाकों में सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ हुई। वहीं, पहाड़ों की रानी मसूरी, धनोल्टी और कैम्पटी में बादल छाए हैं। ठंडी हवाएं चलने से तापमान में भी भारी गिरावट आई है। शीतलहर ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

प्रदेश के छह जिलों में छह और सात जनवरी को मौसम एक बार फिर से करवट बदलेगा। इसको लेकर मौसम विभाग ने सूचना जारी की है। छह जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी और चमोली में हल्की बारिश की संभावना है। जबकि सात जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में मेघ के बरसने की उम्मीद है।

मौसम वैज्ञानिकों के देहरादून में फिलहाल मौसम शुष्क करने के साथ ही कोहरे छाए रहने की संभावना है। बृहस्पतिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top