Breaking News
स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को, वैश्विक पहचान दिलाने में डिजिटल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका, बंशीधर तिवारी।
स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को, वैश्विक पहचान दिलाने में डिजिटल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका, बंशीधर तिवारी।
पत्रकारिता में सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता एवं तथ्यात्मकता सर्वाेपरि, प्रियंका जोशी।
पत्रकारिता में सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता एवं तथ्यात्मकता सर्वाेपरि, प्रियंका जोशी।
शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक एलटी में पदोन्नत शिक्षकों को बड़ी राहत।
शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक एलटी में पदोन्नत शिक्षकों को बड़ी राहत।
बेटे-बहू की प्रताड़ना से बेघर होने की नौबत, समाधान दिवस में छलका बुजुर्गों का दर्द।
बेटे-बहू की प्रताड़ना से बेघर होने की नौबत, समाधान दिवस में छलका बुजुर्गों का दर्द।
चकराता विधायक प्रीतम सिंह व कांग्रेस के शिष्टमण्डल ने, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से की शिष्टाचार भेंट।
चकराता विधायक प्रीतम सिंह व कांग्रेस के शिष्टमण्डल ने, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से की शिष्टाचार भेंट।
जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं और विरासत का संरक्षण एवं संवर्धन राज्य सरकार की प्राथमिकता, मुख्यमंत्री धामी।
जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं और विरासत का संरक्षण एवं संवर्धन राज्य सरकार की प्राथमिकता, मुख्यमंत्री धामी।
डीएलएसए देहरादून का सड़क सुरक्षा को लेकर एक सप्ताह का विशेष सघन निरीक्षण अभियान प्रारंभ।
डीएलएसए देहरादून का सड़क सुरक्षा को लेकर एक सप्ताह का विशेष सघन निरीक्षण अभियान प्रारंभ।
सीएम धामी ने युवा कौशल महोत्सव में किया प्रतिभाग, कहा कौशल व प्रतिभा के दम पर उत्तराखण्ड के युवा वैश्विक स्तर पर बना रहे हैं पहचान। 
सीएम धामी ने युवा कौशल महोत्सव में किया प्रतिभाग, कहा कौशल व प्रतिभा के दम पर उत्तराखण्ड के युवा वैश्विक स्तर पर बना रहे हैं पहचान। 
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार की स्व-गणना, प्रदेशवासियों से डिजिटल स्व-गणना में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार की स्व-गणना, प्रदेशवासियों से डिजिटल स्व-गणना में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।

महिला आयोग की अध्यक्ष ने नारी निकेतन का किया निरीक्षण, संवासिनियों से की मुलाकात।

महिला आयोग की अध्यक्ष ने नारी निकेतन का किया निरीक्षण, संवासिनियों से की मुलाकात।

आयोग अध्यक्ष ने संवासिनियों को बांटी दैनिक उपयोग की वस्तुएं, मिष्ठान वितरण कर दी नए साल की बधाई।

देहरादून :- उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी निकेतन देहरादून का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान नारी निकेतन की संवासिनियों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने इस दौरान महिलाओं को दिए जाने वाले प्रशिक्षण की जानकारी ली साथ ही उनके द्वारा तैयार सामग्री का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान शिक्षा से शिखर तक संस्था के सहयोग द्वारा नारी निकेतन मे संवासिनियों के दिनचर्या हेतु आवश्यक सामग्री सैनेटरी पैड, डाइपर इत्यादि व मिष्ठान वितरण किया गया।

कुसुम कण्डवाल ने संवासिनियों को सम्बोधित करते हुए उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। तथा वहां रह रही बालिकाओं की दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करने तथा आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनने हेतु दिए जाने वाले प्रशिक्षण को सीखने के लिए उन्हें प्रोत्साहित कर ट्रेनिंग लेकर उत्कृष्ट कार्य करने वालो की सराहना की।

कुसुम कण्डवाल ने कहा कि नारी निकेतन में विभिन्न आवश्यकता की जरूरी सामग्री हेतु सरकार बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा रही है और यदि ऐसी सामाजिक संस्थाएं जो संवासिनियों के लिए आपसी सामंजस्य से सहयोग करने की इच्छा रखती है यह भाव अत्यंत गौरवपूर्ण है।

इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, नारी निकेतन की सुप्रिमटेन्डेन्ट सोनल राणा व पूजा खत्री संस्था अध्यक्ष रजनी ढौंडियाल जोशी, नरेंद्र पयाल, नारी निकेतन के समस्त कर्मचारी व महिलाएं बच्चियां व्यक्ति उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top