Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

घंटाघर स्थित सामाजिक कार्यकर्ता संजय कन्नौजिया ने, पुत्रदा एकादशी एवं पौत्री के जन्म दिवस पर, श्रमिकों के बीच दूध और बिस्किट का वितरण कर, समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया, लालचंद शर्मा।  

घंटाघर स्थित सामाजिक कार्यकर्ता संजय कन्नौजिया ने, पुत्रदा एकादशी एवं पौत्री के जन्म दिवस पर, श्रमिकों के बीच दूध और बिस्किट का वितरण कर, समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया, लालचंद शर्मा।  

देहरादून :- शुक्रवार को घंटाघर स्थित पटेल पार्क के बाहर सामाजिक कार्यकर्ता संजय कन्नौजिया ने पुत्रदा एकादशी एवं अपनी पौत्री के जन्म दिवस के अवसर पर श्रमिकों के बीच दूध और बिस्किट का वितरण कर समाजसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।  

कार्यक्रम की शुरुआत घंटाघर स्थित मंदिर में भोग लगाकर और देश एवं प्रदेश की समृद्धि व उन्नति की प्रार्थना के साथ हुई। संजय कन्नौजिया ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर इस आयोजन को सफल बनाने में अथक प्रयास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज के वंचित और श्रमिक वर्ग की सेवा ही सच्चा धर्म है और यह आयोजन उनकी इसी सोच का हिस्सा है।

इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा, संजय कन्नौजिया ने आज जो पहल की है, वह समाज सेवा का एक अद्भुत उदाहरण है। इस तरह के आयोजन समाज में एक सकारात्मक संदेश देते हैं कि हमारे समाज का हर वर्ग महत्वपूर्ण है। श्रमिक वर्ग हमारे समाज और देश की नींव है। उन्हें सम्मान और सहायता देना हमारा नैतिक कर्तव्य है। कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रही है और इस दिशा में हर संभव प्रयास जारी रहेगा। यह आयोजन समाज के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है। ऐसे आयोजनों से समाज में एकजुटता और सहानुभूति का संदेश जाता है। उन्होंने आयोजक को इस सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी।  

कार्यक्रम में सभी ने सामाजिक सौहार्द और श्रमिक कल्याण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। यह आयोजन समाज सेवा के महत्व को उजागर करने वाला और युवाओं को प्रेरणा देने वाला रहा। कांग्रेस पार्टी समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए ऐसे प्रयासों का समर्थन करती है।

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता सुलेमान अली, राजीव प्रजापति, नितिन कन्नौजिया, राहुल, कांग्रेस नेता अशोक कुमार, विजेंद्र चौहान सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम में भाग लिया और इसे सफल बनाने में योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top