Breaking News
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, मुख्यमंत्री धामी।
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, मुख्यमंत्री धामी।
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहली बार, तीन शहरों को आपस में जोड़ेगी फ्लाइट।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहली बार, तीन शहरों को आपस में जोड़ेगी फ्लाइट।

भुवनेश्वर-देहरादून-श्रीनगर उड़ान को मिली हरी झंडी।

विमान कंपनी इंडिगो छह फरवरी से भरेगी उड़ान। 

फ्लाइट सप्ताह में सिर्फ तीन दिन की जाएगी संचालित। 

देहरादून :- जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर यह पहला मौका होगा जब एक फ्लाइट एक साथ तीन शहरों को आपस में जोड़ेगी। इंडिगो का 186 सीटर विमान भुवनेश्वर-देहरादून-श्रीनगर के बीच उड़ान भरेगा। भुवनेश्वर-देहरादून-श्रीनगर उड़ान को हरी झंडी मिल गई है। विमान कंपनी इंडिगो इस फ्लाइट को आगामी छह फरवरी से शुरू करेगी। कंपनी ने ऑनलाइन टिकटों की बिक्री भी शुरू कर दी है। विमान ओडिशा के भुवनेश्वर एयरपोर्ट से उड़ान भरकर सुबह 9:05 बजे देहरादून पहुंचेगा। देहरादून एयरपोर्ट पर यात्रियों को उतारने और यहां से श्रीनगर के यात्रियों को बिठाने के बाद यह विमान सुबह 9:45 बजे श्रीनगर के लिए उड़ान भरेगा। श्रीनगर से देहरादून और भुवनेश्वर के यात्रियों को लेकर यह विमान वापस दोपहर 12:50 बजे देहरादून पहुंचेगा।

देहरादून एयरपोर्ट से यह फ्लाइट यात्रियों को लेकर दोपहर 1:20 बजे भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरेगी। देहरादून से भुवनेश्वर का सफर दो घंटे और देहरादून से श्रीनगर का समय इस उड़ान से एक घंटा पांच मिनट में तय किया जा सकेगा। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, यह पहला मौका होगा जब देहरादून एयरपोर्ट से भुवनेश्वर और श्रीनगर के लिए सीधी उड़ान शुरू किया जा रहा है। भुवनेश्वर-देहरादून-श्रीनगर के बीच फ्लाइट सप्ताह में सिर्फ तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को संचालित की जाएगी। यात्रियों की संख्या बढ़ने के बाद इस फ्लाइट को सप्ताह के सभी दिन चलाया जा सकता है। देहरादून से भुवनेश्वर के लिए छह फरवरी को टिकट 4,999 रुपये और देहरादून से श्रीनगर का किराया 4,696 रुपये है। बुकिंग के हिसाब से किराया कम या इससे ज्यादा भी हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top