Breaking News
स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को, वैश्विक पहचान दिलाने में डिजिटल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका, बंशीधर तिवारी।
स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को, वैश्विक पहचान दिलाने में डिजिटल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका, बंशीधर तिवारी।
पत्रकारिता में सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता एवं तथ्यात्मकता सर्वाेपरि, प्रियंका जोशी।
पत्रकारिता में सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता एवं तथ्यात्मकता सर्वाेपरि, प्रियंका जोशी।
शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक एलटी में पदोन्नत शिक्षकों को बड़ी राहत।
शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक एलटी में पदोन्नत शिक्षकों को बड़ी राहत।
बेटे-बहू की प्रताड़ना से बेघर होने की नौबत, समाधान दिवस में छलका बुजुर्गों का दर्द।
बेटे-बहू की प्रताड़ना से बेघर होने की नौबत, समाधान दिवस में छलका बुजुर्गों का दर्द।
चकराता विधायक प्रीतम सिंह व कांग्रेस के शिष्टमण्डल ने, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से की शिष्टाचार भेंट।
चकराता विधायक प्रीतम सिंह व कांग्रेस के शिष्टमण्डल ने, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से की शिष्टाचार भेंट।
जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं और विरासत का संरक्षण एवं संवर्धन राज्य सरकार की प्राथमिकता, मुख्यमंत्री धामी।
जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं और विरासत का संरक्षण एवं संवर्धन राज्य सरकार की प्राथमिकता, मुख्यमंत्री धामी।
डीएलएसए देहरादून का सड़क सुरक्षा को लेकर एक सप्ताह का विशेष सघन निरीक्षण अभियान प्रारंभ।
डीएलएसए देहरादून का सड़क सुरक्षा को लेकर एक सप्ताह का विशेष सघन निरीक्षण अभियान प्रारंभ।
सीएम धामी ने युवा कौशल महोत्सव में किया प्रतिभाग, कहा कौशल व प्रतिभा के दम पर उत्तराखण्ड के युवा वैश्विक स्तर पर बना रहे हैं पहचान। 
सीएम धामी ने युवा कौशल महोत्सव में किया प्रतिभाग, कहा कौशल व प्रतिभा के दम पर उत्तराखण्ड के युवा वैश्विक स्तर पर बना रहे हैं पहचान। 
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार की स्व-गणना, प्रदेशवासियों से डिजिटल स्व-गणना में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार की स्व-गणना, प्रदेशवासियों से डिजिटल स्व-गणना में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।

उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक ठंड का कहर जारी, जानिए आगामी दिनों में मौसम को लेकर क्या बोले मौसम वैज्ञानिक।

उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक ठंड का कहर जारी, जानिए आगामी दिनों में मौसम को लेकर क्या बोले मौसम वैज्ञानिक।

11 जनवरी तक प्रदेशभर में मौसम रहेगा शुष्क।

खराब मौसम के कारण बदला फ्लाइट का समय।

देहरादून :- उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम ने अपना रुख बदल दिया है, बीते दो- तीन दिनों से चटख धूप खिलने से तापमान सामान्य बना हुआ था, लेकिन आज फिर बदले मौसम के कारण ठंड के साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं बारिश न होने से सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही है। राजधानी देहरादून में आज दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। बादल छाने से तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई है। मसूरी में हालांकि मौसम साफ है, लेकिन तापमान में गिरावट होने से ठंड में इजाफा हुआ है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी बारिश-बर्फबारी नहीं होने से सूखी ठंड परेशान करेगी। 11 जनवरी तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, 11 और 12 जनवरी को देहरादून समेत टिहरी, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में मौसम खराब होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आज सुबह से ही छाए घने कोहरे के कारण देहरादून एयरपोर्ट पर उड़ाने प्रभावित प्रभावित हुईं। सुबह सबसे पहले इंडिगो अहमदाबाद वाली फ्लाइट 7: 55 बजे पहुंचती है, लेकिन खराब मौसम के कारण इस फ्लाइट का समय बदलकर सुबह 10: 50 कर दिया गया।

एयर इंडिया की दिल्ली वाली फ्लाइट सुबह 8:00 के स्थान पर 9:53 पर एयरपोर्ट पहुंची। वहीं, इंडिगो दिल्ली की फ्लाइट सुबह 9 बजे के स्थान पर 10 बजे के बाद ही एयरपोर्ट पर पहुंची। दोपहर 3: 20 पर दिल्ली से आने वाली इंडिगो की उड़ान को रद्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top