Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने, वॉलीबॉल टीम से लिया गोल्ड का वायदा, कहा अगली बार मिलो तो गले में होना चाहिए गोल्ड मेडल।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने, वॉलीबॉल टीम से लिया गोल्ड का वायदा, कहा अगली बार मिलो तो गले में होना चाहिए गोल्ड मेडल।

औचक निरीक्षण पर रुद्रपुर पहुंची, मंत्री रेखा आर्या।

हैंडबॉल टीम के सिलेक्शन ओपन ट्रायल का निरीक्षण भी किया।

देहरादून/हल्द्वानी रुद्रपुर :- हल्द्वानी से औचक दौरे पर रुद्रपुर मनोज सरकार स्टेडियम पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या ने वॉलीबॉल और हैंडबॉल के खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनकी तैयारी के बारे में जानकारी ली। मंत्री ने कहा कि अगली बार जब हम मिले तो आपके गले में गोल्ड मेडल होना चाहिए, प्रदेश को आपसे यही अपेक्षा है। यह कहना था खेल मंत्री रेखा आर्य का जब वह रुद्रपुर में ट्रेनिंग कर रही प्रदेश की वॉलीबॉल टीम का हौसला बढ़ाने पहुंची। साथ ही खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारी टीमें राष्ट्रीय खेलों के महासमर में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि गोवा में जो कसर बाकी रह गई थी इस बार उसे पूरा कर देना है। इसके अलावा खेल मंत्री ने इसी स्टेडियम में चल रहे हैंडबॉल टीम सिलेक्शन के लिए ओपन ट्रायल का निरीक्षण भी किया। खेल मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि हैंडबॉल टीम के सिलेक्शन के लिए विशेष रूप से उन विशेषज्ञ को बुलाया गया है जो अतीत में राष्ट्रीय टीम का चयन कर चुके हैं।

इसके साथ ही खेल मंत्री ने 46वी वाहिनी पीएसी रुद्रपुर में जहां शॉटगन शूटिंग का इवेंट होना है, वहां चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और सभी तैयारियां जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

इस दौरान खेल उपनिदेशक शक्ति सिंह, ओलंपिक संघ के सचिव डीके सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top