Breaking News
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।

मुख्यमंत्री धामी चमोली ज्योर्तिमठ पहुंच कर, भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की लोगों से अपील की।

मुख्यमंत्री धामी चमोली ज्योर्तिमठ पहुंच कर, भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की लोगों से अपील की।

देहरादून/चमोली :- नगर निकाय चुनाव को अब कुछ एक सप्ताह का समय शेष है। ऐसे में नगर निकायों में अपनी पार्टी के समर्थन में स्टार प्रचारकों का आना जारी है। बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चमोली ज्योतिर्मठ पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा की नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी सुषमा डिमरी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित कर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए भाजपा को वोट करने की अपील जनता से की।

सीएम धामी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ अपने तय कार्यक्रम के अनुसार रविग्राम खेल मैदान में हैली से पहुंचे जहां भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। जहां से वो वाहन द्वारा ज्योतिर्मठ स्थित टैक्सी स्टैंड सभा स्थल पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। सीएम धामी के ज्योतिर्मठ पहुँचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखा। जनसभा में नगर के सभी वार्डों से बड़ी संख्या में लोग सीएम धामी को सुनने पहुंचे। अच्छी खासी भीड़ देख सीएम धामी भी उत्साहित नजर आए। ज्योतिर्मठ पहुंचे सीएम धामी को नगर की मातृशक्ति ने पारंपरिक अंदाज में चुन्यां त्योहार का कल्यो चुन्यां और अरसे रींगाल की विशेष टोकरी में भेंट की।

भाजपा की ज्योतिर्मठ नगर पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सुषमा डिमरी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने केंद्र और राज्य की उपलब्धियों को गिनाया और कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार मिल कर उत्तराखंड को संवारने पर तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ज्योतिर्मठ भू-धंसाव आपदा पीड़ितों के स्थायी पुनर्वास, विस्थापन के साथ ही नगर के स्थिरीकरण के लिए केंद्र सरकार द्वारा 1700 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है, नगर के विकास और आपदा प्रभावित क्षेत्र पर किस तरह से ये धनराशि खर्च हो उस पर डीपीआर बनते ही कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि राज्य सरकार जोशीमठ के शीतकालीन यात्रा स्थलों के विकास, विश्वप्रसिद्ध औली के विकास के लिए संकल्पबद्ध है, उन्होंने कहा कि यदि ज्योतिर्मठ नगर की जनता इस निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जिताते है तो ट्रिपल इंजन की सरकार नगर के विकास को तेजी से करने का कार्य करेगी। ज्योतिर्मठ नगर पालिका अध्यक्ष की भाजपा प्रत्याशी सुषमा डिमरी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में उल्लिखित वादों को पूरा करने का संकल्प दोहराया और कहा कि ज्योतिर्मठ नगर की जनता अपने आशीर्वाद से उन्हें नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भारी मतों से विजय बनायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top