Breaking News
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।

कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।

गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।

दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार।

विधानसभा निर्वाचन 2027 देहरादून के, 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग।

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में, 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन।

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।

रुद्रपुर में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में, सीएम धामी ने किया रोड शो।

सीएम धामी की अपील से पार्टी की जीत तय- भाजपा।

देहरादून/रुद्रपुर :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रपुर नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा के मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा के पक्ष में आयोजित भव्य रोड शो में सम्मिलित हुए। इस दौरान सड़कों पर उमड़े भारी जनसैलाब ने यह स्पष्ट कर दिया कि नगर निगम चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने जा रहा है। रोड शो में शामिल हजारों की संख्या में लोग सीएम धामी का अभिवादन करते हुए उनके साथ चल रहे थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रोड शो के दौरान रुद्रपुर की जनता से भाजपा के उम्मीदवार विकास शर्मा के समर्थन में प्रचंड मतों से जीत सुनिश्चित करने की अपील की। भाजपा प्रवक्ता मनवीर चौहान ने कहा कि इस रोड शो में जनता ने न केवल बढ़-चढ़कर भाग लिया बल्कि भाजपा और उसके नेताओं को लेकर जो उत्साह दिखाई दिया, उसने आगामी चुनाव में भाजपा की जीत को लगभग सुनिश्चित कर दिया है।

चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लोकप्रियता के नए कीर्तिमान स्थापित होते दिख रहे हैं और यह रोड शो उनके नेतृत्व में भाजपा के लगातार बढ़ते जनसमर्थन का प्रतीक है। रुद्रपुर की जनता ने जो समर्थन दिया है, वह भाजपा के उम्मीदवारों को जीत दिलाने के लिए निर्णायक साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top