Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

कांग्रेस शासनकाल में ठप हुआ, कोटद्वार नगर का विकास, सीएम धामी।

कांग्रेस शासनकाल में ठप हुआ, कोटद्वार नगर का विकास, सीएम धामी।

सीएम धामी ने कोटद्वार में किया जनसभा को संबोधित।

देहरादून/कोटद्वार :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोटद्वार में आयोजित विजय संकल्प जनसभा में नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए शैलेंद्र सिंह रावत एवं पार्षद पदों पर भाजपा प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत के साथ विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग सीएम धामी को सुनने के लिए पहुंचे।

मुख्यमंत्री धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस शासनकाल में कोटद्वार क्षेत्र का विकास पूरी तरह से ठप हो गया था। लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता था। कांग्रेस शासनकाल में कोटद्वार नगर निगम में क्या खेल चलता था इससे सभी लोग भलीभांति परिचित हैं। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा का बोर्ड बनने पर क्षेत्रीय विकास में तेजी आएगी। लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोभी पार्टी है। अपने व्यक्तिगत हितों और स्वार्थ के लिए वह सत्ता में आना चाहती है। ये लोग अपने स्वार्थ के लिए राष्ट्रहितों की भी तिलांजली देने से पीछे नहीं हटते।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारी सरकार बिना रुके, बिना थके प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है और हम जो संकल्प लेते हैं उनको सिद्धि तक भी पहुंचाते हैं। हमने कोटद्वार में जिस सतपुली झील का शिलान्यास किया है उसका हम लोकार्पण भी अवश्य करेंगे। उन्होंने क्षेत्र विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, लैंसडाउन क्षेत्र के विधायक महंत दिलिप रावत, जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट,जिला प्रभारी राकेश नैनवाल, चुनाव प्रभारी राकेश, विपिन कैंथोला, ऋषि कंडवाल, सुमवंत कोटनाला, आशा बनियाल, मोहन नेगी, शांतुन रावत, सुरेंद्र आर्य,  पवन वर्मा, संजय रावत, हरिश सिंह, सिमरन, उमेश त्रिपाठी, राजगौरव नौटियाल, जंगबहादुर, जगमोहन रावत समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top