Breaking News
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने, विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी की, कक्षा 12 तक की एकमुश्त 1.62 लाख फीस कराई स्कूल प्रबन्धन के खाते में जमा।  
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने, विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी की, कक्षा 12 तक की एकमुश्त 1.62 लाख फीस कराई स्कूल प्रबन्धन के खाते में जमा।  
शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आउटसोर्स के माध्यम से प्रत्येक विद्यालयों में होंगे तैनात।   
शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आउटसोर्स के माध्यम से प्रत्येक विद्यालयों में होंगे तैनात।  
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर, पिटकुल को किया बैन XEN, ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज।
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर, पिटकुल को किया बैन XEN, ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज।
योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी, रेखा आर्या।
योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी, रेखा आर्या।
विश्व कैंसर दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने, चिकित्सा जगत में रचा इतिहास। 
विश्व कैंसर दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने, चिकित्सा जगत में रचा इतिहास। 
उपनल कर्मचारी महासंघ ने, समान कार्य–समान वेतन के जिओ जारी होने पर, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का जताया आभार।
उपनल कर्मचारी महासंघ ने, समान कार्य–समान वेतन के जिओ जारी होने पर, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का जताया आभार।

भाजपा को लेकर पूरे उत्तराखंड में, सकारात्मक माहौल, सीएम धामी।

भाजपा को लेकर पूरे उत्तराखंड में, सकारात्मक माहौल, सीएम धामी।

सीएम धामी ने मेयर प्रत्याशी सौरभ को जिताने की अपील की।

देहरादून :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रायपुर विधानसभा सम्मेलन में भाजपा के मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल तथा भाजपा पार्षद प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भाजपा के प्रति जन-जन के अगाध स्नेह को देखकर विश्वास व्यक्त किया कि राज्य की देवतुल्य जनता एक नए कीर्तिमान के साथ निकाय चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों को विजयश्री प्रदान करने जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, देहरादून क्षेत्र के बुजुर्गों, मातृशक्ति और युवाओं का अभूतपूर्व समर्थन भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड विजय का नया अध्याय लिखेगा। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सौरभ थपलियाल के पक्ष में समर्थन मांगते हुए कहा कि उन्हें और अन्य भाजपा प्रत्याशियों को भारी संख्या में वोट देकर विजय बनाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा को लेकर पूरे उत्तराखंड में सकारात्मक माहौल बना हुआ है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सौरभ थपलियाल को रायपुर विधानसभा क्षेत्र से जनता का आशीर्वाद मिलेगा और सभी भाजपा प्रत्याशी भारी बहुमत से जीतेंगे।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अब देहरादून और पूरे राज्य में ट्रिपल इंजन की सरकार बनानी है, ताकि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं घर-घर तक पहुंच सकें। उन्होंने प्रदेश भर में हो रहे भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल जनसमूह का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि निकाय चुनाव में भाजपा की विजय का अंतर पिछले चुनाव के मुकाबले दुगना होगा। पिछली बार मेयर चुनाव में भाजपा लगभग 18 हजार मतों से विजयी हुई थी, मुझे विश्वास है कि इस बार यह अंतर 36 हजार से भी अधिक होगा। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आज सर्दी के इस मौसम में भी आप सबका उत्साह देखकर मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी मिलकर भाजपा को जिताएंगे और प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएंगे। उन्होंने प्रदेश में रोजगार के नए अवसरों के सृजन की ओर भी इशारा करते हुए कहा कि राज्य निरंतर अग्रणी राज्य बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में तेज़ी से विकास हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड राज्य की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य ने नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्यों की सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने राज्य में बेरोजगारी दर में आई गिरावट का भी जिक्र किया, जो बीते सालों में सबसे कम है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने की बात को याद करते हुए बताया कि भाजपा ने 2022 में प्रदेश के सभी वर्गों के लिए समान नागरिक संहिता लागू करने का वादा किया था, जो अब पारित हो चुका है और जल्द ही लागू कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि रायपुर विधानसभा क्षेत्र में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन भी हो रहा है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीद्वारा किया जाएगा, जो प्रदेश के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम होगा।

कार्यक्रम में विधायक उमेश शर्मा काऊ, भाजपा मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल, भाजपा नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, श्रीमती विनोद उनियाल, विजय गिरी सहित अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top