Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भ्रामक जानकारी फैलाने वालों पर, शिकंजा कसेगा एमडीडीए।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भ्रामक जानकारी फैलाने वालों पर, शिकंजा कसेगा एमडीडीए।

-प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने बैठक लेकर छह सदस्यीय टीम का किया गठन।

-सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर भ्रामक जानकारी देने वालों को ट्रैक करेगी यह टीम। 

-अपने फेसबुक से लेकर दूसरे सोशल मीडिया पेज पर भी रोजाना की जानकारी की जाएगी अपलोड। 

देहरादून :- सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स यथा फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, यूट्यूब आदि पर प्लाटिंग, ले-आउट पास कराने, फ्लैट बिक्री को लेकर तमाम तरह की भ्रामक जानकारियां फैलाने वालों पर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। इस मामले में प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने महत्वपूर्ण बैठक लेकर एक छह सदस्यीय टीम गठित कर दी है जो इस तरह के लोगों को न केवल ट्रैक करेगी बल्कि प्राधिकरण के अधिकृत विभिन्न पेजेज से सही जानकारी जनता तक पहुँचाने का कार्य करेगी।

दरअसल, सोशल मीडिया के इस युग में बड़ी संख्या में लोग फेसबुक, इंस्टा जैसे तमाम माध्यमों पर उपस्थित हैं। इसी का फायदा कुछ गलत तरह के लोग हर वक्त उठाने की जुगत में रहते हैं। इनके द्वारा तमाम तरह के लुभावने विज्ञापन या जानकारियां सोशल मीडिया पर दी जाती है जिससे कई बार आकर्षित होकर लोग ठगी आदि घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।

अब इसी समस्या को दृष्टिगत रखते हुए प्राधिकरण ने ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष वंशीधर तिवारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी देने वालों पर नकेल कसने के लिए प्राधिकरण की एक छह सदस्य टीम बनाई गई है जिसमें सहायक अभियंता सुधीर कुमार गुप्ता, अनुसचिव एकता अरोड़ा, अवर अभियंता प्रवेश नौटियाल व नैंसी शर्मा के अलावा सहायक लिपिक कलम सिंह बिष्ट एवं प्रोग्रामर नीरज सेमवाल को शामिल किया गया है। तिवारी ने बताया कि उक्त टीम के द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भ्रामक जानकारी देने वालों को ट्रैक करना होगा और इसकी साप्ताहिक रिपोर्ट उन्हें उपलब्ध करानी होगी। साथ ही टीम को यह भी दायित्व दिया गया है कि प्राधिकरण द्वारा जो भी ध्वस्तीकरण, सीलिंग आदि की कार्यवाही की जाती है उसकी जानकारी भी प्राधिकरण की वेबसाइट व विभिन्न पेजेज पर नियमित रूप से पोस्ट करनी होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top