Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

महाराज के एक्शन के बाद पौड़ी अस्पताल में हुई, विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती।

महाराज के एक्शन के बाद पौड़ी अस्पताल में हुई, विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती।

मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताया।

देहरादून/पौड़ी :- प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन, धर्मस्व, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता के बाद सरकार ने पौड़ी जिला अस्पताल में शुक्रवार को ही 34 नर्सिंग स्टाफ के साथ-साथ 18 विशेषज्ञ डाक्टरों की भी तैनाती कर दी।

प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन, धर्मस्व, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने पूर्व में पौड़ी
जिला अस्पताल में चिकित्सकों की उपलब्धता और सुविधाओं की कमी का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों और जरुरी स्टाफ की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का अनुरोध किया था। उन्होंने शुक्रवार को कोटद्वार में भाजपा की चुनावी सभा के दौरान भी मुख्यमंत्री से इस विषय में चर्चा की थी। मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए पौड़ी जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता को सुनिश्चित करते हुए शुक्रवार को ही 34 नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ के साथ-साथ 18 डाक्टरों की भी तैनाती कर दी।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने पौड़ी में विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ की तत्काल तैनाती पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि जिला अस्पताल पौड़ी में विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती के बाद अब गंभीर रूप से बीमार और घायल मरीजों का उचित इलाज और देखभाल होने के साथ-साथ सभी स्वास्थ्य सुविधाएं और आवश्यक दवाएं भी मिल पायेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top